चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में डॉक्टरों ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने के बाद निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर हमला किया था। इस हमले में सहायक उप-निरीक्षक हरजीत सिंह का हाथ तलवार से कट गया था जबकि पंजाब पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक मंडी अधिकारी घायल हो गया था। पंजाब पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



