पंजाब विधानसभा ने भूजल स्तर को उठाने के लिए पारित किये प्रस्ताव

Summary :

पंजाब विधानसभा ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके सरकार को राज्य को बंजर भूमि में तब्दील होने से बचाने के लि भूजल स्तर को उठाने के वास्ते प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी।

पंजाब विधानसभा ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके सरकार को राज्य को बंजर भूमि में तब्दील होने से बचाने के लि भूजल स्तर को उठाने के वास्ते प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी। विधानसभा के अध्यक्ष के पी सिंह ने भूजल स्तर की स्थिति पर रिपोर्ट देने एवं इस संबंध में उपाय सुझाने के लिए सदन की एक समिति बनाने की घोषणा भी की। 
वर्तमान बजट सत्र में अध्यक्ष ने राज्य सरकार से प्रधान सचिव (जल संसाधन) को समिति की सहायता करने का निर्देश देने को कहा। समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। सदन में पार्टी लाईन से ऊपर उठकर सदस्यों ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की और पानी बचाने के लिए फसल विविधिकरण, वर्षाजल संचयन, ड्रिप सिंचाई जैसे उपाय सुझाए। उन्होंने कहा कि राज्य में 138 प्रखंडों में से 109 काला क्षेत्र में तब्दील हो गये हैं जहां भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। 

Desk Team