पंजाब में बंद का असर, जगह-जगह सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी; शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगी दुकानें

Summary :

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है । जहां 15 अक्टूबर 2026 को परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब को बंद करने का ऐलान किया है । यह ऐलान पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ किया जा रहा है। साथ ही लोग आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या के बाद उनके परिवार और एक्शन कमेटी ने विरोध जताने के लिए इसको बंद करने का ऐलान किया। इस आंदोलन को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, किसान संगठनों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने की बात कही गई…

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है । जहां 15 अक्टूबर 2026 को परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब को बंद करने का ऐलान किया है । यह ऐलान पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ किया जा रहा है। साथ ही लोग आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या के बाद उनके परिवार और एक्शन कमेटी ने विरोध जताने के लिए इसको बंद करने का ऐलान किया। इस आंदोलन को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, किसान संगठनों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने की बात कही गई है। वहीं, झोटा के परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार तथा पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

पंजाब बंद होने से कहा और कैसा असर?

पंजाब बंद करने का ऐलान 15 अक्टूबर 2026 कि सुबह 6:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक के लिए घोषित किया गया है । इस ऐलान के बाद पंजाब के मानसा, बठिंडा, फिरोजपुर और पटियाला सहित कई जिलों में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मानसा-सिरसा और बठिंडा-मानसा मुख्य जगहों के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है । पंजाब के बठिंडा और फिरोजपुर के कई शहरों में स्थानीय बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद हो गई है साथ ही SGPC शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान को बंद रखा गया हैं। फिलहाल अभी बच्चों के सरकारी स्कूल खुले हुए हैं और कुछ निजी स्कूलों में ही छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्थ कड़ी, सरकार ने कार्रवाई का दिया भरोसा

पंजाब बंद होने पर सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमृतसर, मानसा समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की तैनाती बड़ा दी है । साथ ही कुछ संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, जिससे किसी भी हिंसा होने वाली घटना को रोका जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार ने मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।