Punjab: पंजाब में गणतंत्र दिवस काफी धूमाधाम से मनाया जा रहा है। दरअसल, लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के फुटबॉल ग्राउंड में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में सीएम भगवंत मान ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान समारोह स्थल को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। समारोह स्थल किसी भी आम आदमी को जाने की इजाजत नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री सिक्योरिटी के अधिकारियों ने समारोह स्थल को अपने हाथ में लेकर महानगर के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंगें शुरू कर दी है। देर शाम को सीएम मान भी लुधियाना पहुंचे। इस दौरान वह एक निजी होटल में ठहरे।
Highlights:
- लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के फुटबॉल ग्राउंड में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
- गुरु नानक स्टेडियम में रेनोवेशन का चल रहा है काम
- समारोह में सीएम भगवंत मान ध्वजारोहण करेंगे
- पुलिस कमिश्नर ने अपने हाथ में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली
गणतंत्र दिवस का समारोह पीएयू फुटबॉल ग्राउंड आयोजित
गुरु नानक स्टेडियम में रेनोवेशन का काम चलने के कारण इस बार गणतंत्र दिवस का समारोह पीएयू के फुटबॉल ग्राउंड में रखा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। दरअसल, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा धमकी दिए जाने के बाद सीएम मान की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
पुलिस कमिश्नर ने अपने हाथ में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने खुद अपने हाथ में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी है। इसके साथ ही साथ पीएयू के अंदर आने और जाने वाले लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है। वहीं, समारोह के आस-पास भी किसी को आने नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने सुरक्षा भी कड़ी कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



