लुधियाना : पंजाब की सिख सियासत में अहम रोल निभाने वाली यूनाइटेड अकाली दल दोफाड़ हो गया है। एक समूह ने बैठक बुलाकर पिछले 7 सालों से प्रधान चले आ रहे पूर्व कटटर पंथी प्रधान भाई मोकम सिंह को प्रधानगी से हटा दिया है और उनके स्थान पर भाई गुरदीप सिंह बठिण्डा को प्रधान चुन लिया है।
उधर भाई मोकम सिंह ने भी अलग बैठक 15 जुलाई को बुलाई है। बरगाड़ी मोर्चे के बाद पार्टी के अंदर काफी हलचल चल रही थी। भाई मोकम सिंह ने कहा कि जनरल मिटिंग उनकी परवानगी के बिना बुलाई गई है, इसी कारण उसमें लिए गए फैसलों का कोई अर्थ नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त पदाधिकारियों की हंगामी बैठक 15 जुलाई को अमृतसर में होंगी जिसमें समस्त स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएंगा।
दूसरे समूह का कहना हे कि पार्टी संविधान के मुताबिक कोई भी शख्स सिर्फ 2 साल ही प्रधान रह सकता है, इसलिए अब नए चुनाव किए गए है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि पार्टी दो फाड़ हो चुकी है जबकि माना जा रहा है कि 15 जुलाई को बैठक के दौरान कोई नया फैसला हो सकते है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड अकाली दल के वरिष्ठ उपप्रधान गुरनाम सिंह सिद्धू की अगुवाई में हुए चुनाव के दौरान गुरदीप सिंह बठिण्डा को सर्वसहमति से प्रधान जबकि जतिंद्र सिंह इस्ड़ू को महासचिव और डॉ अनवर अहमद, सीताराम दीपक, बहादुर सिंह राहो और गुरनाम सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया है।
इसी प्रकार कुलवंत सिंह माछी के जसविंद्र सिंह घौलिया, भाई कुलविंद्र सिंह और भाई सुखजीत को उपप्रधान, बाबा चमकोर सिंह को पार्टी के धार्मिक विंग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। पार्टी के जिला जत्थेदारों और कोर कमेटी समेत अन्य विंग आगुओं का अगले ही हफते ऐलान किए जाने की घोषणा है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



