‘बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता, ग्रुप हाउसिंग…’, CM भगवंत मान की कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

Summary :

Punjab Cabinet Meeting Today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ के पंजाब सिविल सचिवालय-3 में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडिया और बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी दी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य की 6 प्रमुख जेलों में खोजी कुत्ते (स्निफर डॉग्स) तैनात किए जाएंगे। इससे जेलों की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा।…

Punjab Cabinet Meeting Today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ के पंजाब सिविल सचिवालय-3 में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडिया और बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी दी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य की 6 प्रमुख जेलों में खोजी कुत्ते (स्निफर डॉग्स) तैनात किए जाएंगे। इससे जेलों की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है।

Punjab Cabinet Meeting Today:कोयले पर रोक से प्रभावित उद्योगों को राहत

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना क्षेत्र की रोलिंग मिलों में कोयले के उपयोग पर रोक लगा दी थी, जिससे उद्योगों को तकनीकी दिक्कतें हो रही थीं। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए तीन मंत्रियों की एक विशेष समिति (सब-कमेटी) बनाई गई है, जो NGT के सामने राज्य का पक्ष रखेगी।

Punjab Cabinet Meeting Today
Punjab Cabinet Meeting Today, PHOTO (social media)

Punjab News Today: बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवज़े का ऐलान किया है। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उन्हें प्रति एकड़ 20,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं जिन लोगों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें 40,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

Cabinet Meeting Today: मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को विस्तार

राज्य सरकार ने बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पाँच साल के लिए विस्तार देने का निर्णय लिया है। हालांकि, एक बार में अधिकतम 25 एकड़ क्षेत्र का ही विस्तार किया जा सकेगा और इसके लिए प्रति एकड़ 25,000 रुपये शुल्क देना होगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Punjab Cabinet Meeting Today
Punjab Cabinet Meeting Today, PHOTO (social media)

ग्रुप हाउसिंग योजना को मंजूरी

कैबिनेट ने बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के लिए ग्रुप हाउसिंग स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सहकारी गृह निर्माण समितियों को ज़मीन दी जाएगी। आरक्षित मूल्य पर यह ज़मीन दी जाएगी और तीन महीने के अंदर पूरा भुगतान करना अनिवार्य होगा, तभी उन्हें निर्माण की अनुमति दी जाएगी।

नदियों की सफाई का कार्य जल्द शुरू

राज्य सरकार ने नदियों से गाद निकालने (स्लज रिमूवल) का काम जल्द शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया नीलामी के ज़रिए की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि यह काम अगले मानसून से पहले पूरा कर लिया जाए, जिससे बाढ़ की समस्या से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: तरनतारन में BSF को बड़ी सफलता, ड्रोन से गिराए गए पिस्तौल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।