पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ‘शहीद दिवस’ पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को यहां उनके पुश्तैनी गांव खटकड़ कलां में भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मान ने शहीद भगत सिंह के साथ फांसी के फंदे को चूमने वाले वीर सपूतों- सुखदेव और राजगुरु को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था। इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा : मान
सीएम मान ने इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार एक भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगी जिस पर लोग रिश्वत मांगने या अन्य कदाचार में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों के वीडियो या ऑडियो साझा कर पाएंगे। उन्होंने खटकड़ कलां में भगत सिंह संग्रहालय एवं स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, हम आज एक भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन शुरू करेंगे। मान ने कहा कि किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बुधवार को मान ने फिरोजपुर के हुसैनीवाला में भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी, जहां लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी के बाद तीनों शहीदों का अंतिम संस्कार किया गया था।
On the occasion of Shaheedi Diwas, we are launching an anti-corruption helpline. If someone asks you for bribe, send me its audio/video recording on 9501200200. We will take strict action against the corrupts.
Corruption free Punjab will be a true tribute to our freedom fighters pic.twitter.com/WDft5oLlcD
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 23, 2022
ट्विटर पर साझा की कुछ तस्वीरें
मान ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी को विनम्र श्रद्धांजलि। देश उन स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करता है, जिन्होंने अपने बलिदान से देश में क्रांति ला दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, आइए देश की आजादी के लिए अपने अमूल्य प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों के सपनों को साकार कर पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त एवं समृद्ध बनाएं। पंजाब सरकार ने ‘शहीद दिवस’ पर 23 मार्च को राज्य में छुट्टी रखने की घोषणा भी की है।


Download Android App
Download iOS App



