Punjab: DSP ने ली एक लाख रुपये की रिश्वत, भ्रष्टाचार मामले में हुए गिरफ्तार

Summary :

Punjab में CM भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम और फैसले ले रही है। इसी बीच फरीदकोट के DSP राजन पाल को भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि DSP राजन पाल शिकायतकर्ता किरणजीत कौर के द्वारा दायर किए गए मामले की जांच कर रहे थे लेकिन DSP राजन पाल किरणजीत कौर के परिवार से 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन रिश्वत देने के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई तो शिकायतकर्ता के भाई ने DSP के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज…

Punjab में CM भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम और फैसले ले रही है। इसी बीच फरीदकोट के DSP राजन पाल को भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि DSP राजन पाल शिकायतकर्ता किरणजीत कौर के द्वारा दायर किए गए मामले की जांच कर रहे थे लेकिन DSP राजन पाल किरणजीत कौर के परिवार से 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन रिश्वत देने के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई तो शिकायतकर्ता के भाई ने DSP के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई।

DSP राजन पाल गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में DSP राजन पाल को गिरफ्तार कर लिया है और भ्रष्टाचार रुको एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब DSP राजन पाल को इस बात का पता लगा तो उन्होंने खुद पर लगे आरोप और शिकायत को निपटाने के लिए फरीदकोट में SSP और ASI को एक लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। इस घटना के बाद DSP राजन पाल को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार पर लगाम

पंजाब में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए कई बड़े एक्शन लिए गए है। बता दें कि बठिंडा जिले में तैनात DSP को भी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था। DSP भुच्चो रीडर को भी एक लाख रुपये की रिश्वत देते हुए गिरफ्तार किया गया था। DSP ने हेड कांस्टेबल को रिश्वत देने की कोशिश की थी। इस दौरान वह रंगे हाथ पकड़े गए थे।

Also Read: पंजाब: मां-बेटे ने बेची IAF की जमीन, केस दर्ज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।