Punjab Employees Strike August 27: पंजाब में 27 अगस्त को लाखों सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल, जानें क्या है इनकी प्रमुख मांग

Summary :

पंजाब के लाखों कर्मचारी ने 27 अगस्त को हड़ताल करने का फैसला किया है और अपनी पेंडिंग महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को परमानेंट करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि अभी तक 2 लाख से अधिक कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का भी ऐलान कर दिया है और कल कर्मचारियों ने स्कूल, कॉलेज के साथ ही सभी दफ्तर बंद करने की अपील भी की है। 27 अगस्त को महा हड़ताल भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने घोषणा की कि वह राज्य में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के…

पंजाब के लाखों कर्मचारी ने 27 अगस्त को हड़ताल करने का फैसला किया है और अपनी पेंडिंग महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को परमानेंट करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि अभी तक 2 लाख से अधिक कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का भी ऐलान कर दिया है और कल कर्मचारियों ने स्कूल, कॉलेज के साथ ही सभी दफ्तर बंद करने की अपील भी की है।

27 अगस्त को महा हड़ताल

भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने घोषणा की कि वह राज्य में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के उस फैसले का पूरा समर्थन करेगी, जिसके तहत वे सरकार द्वारा अपना बकाया महंगाई भत्ता (डीए) जारी न किए जाने के विरोध में 27 अगस्त को महा हड़ताल करेंगे और सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें उनका बकाया नहीं दिया गया।

सरकारी कर्मचारियों की क्या मांग है?

कल पंजाब में महा  हड़ताल का ऐलान किया गया है जिसके कारण स्कूल, कॉलेज, ऑफिस समेत कई क्षेत्रों में इसका प्रभाव पड़ सकता है जानते है सरकारी कर्मचारियों की क्या मांगे है।

  • कर्मचारियों का सारा बकाया डीए तुरंत जारी करे और बिना किसी देरी के अदालती आदेशों का पालन करे।
  • कर्मचारी और पेंशनभोगी वित्तीय सुरक्षा, सम्मान और न्याय के हकदार हैं
  • कच्चे कर्मचारियों को हमेशा के लिए परमानेंट किया जाना चाहिए

कल हड़ताल के दिन क्या होगा?

  • 27 अगस्त को 3 लाख कर्मचारियों ने पहले ही अवकाश ले लिया है।
  • स्कूल, कॉलेज के साथ ही सभी दफ्तर बंद करने की अपील भी की है।
  • ऑफिस बंद रहेंगे और कामकाज भी ठप रहेंगे।
  • पेंशनधारी और कर्मचारी अपनी मांगो को उठाने के लिए प्रदर्शन करेंगे।
  • आम जनता की आवाजाही को नहीं रोका जाएगा ना ही कोई चक्का जाम किया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।