पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार एक योजना शुरू करेगी जिसके तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मासिक वजीफा दिया जाएगा।हेयर ने यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना भी शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को एक साल तक प्रतिमाह 8000 रुपये दिया जाएगा।इसी तरह से जूनियर खिलाड़ियों को प्रतिमाह 6000 रुपये मिलेंगे।उन्होंने कहा कि यदि वे एक साल बाद फिर से पदक जीते हैं तो वजीफा पहले की तरह जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



