पंजाब सरकार ने नशा मुक्ति के लिए राज्य को पांच जोनों में बांटा है। आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू और एक्ट्रेस सोनिया मान ने अमृतसर में बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पंजाब में नशा मुक्ति के लिए अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में ‘आप’ नेता बलतेज पन्नू एवं एक्ट्रेस सोनिया मान सोमवार को अमृतसर पहुंचीं और समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि उनकी टीम नशे को रोकने के लिए कैसे जमीनी स्तर पर काम कर रही है। ‘आप’ नेता बलतेज पन्नू ने कहा, “हमारी पार्टी ने नशे को लेकर जो जिम्मेदारी उठाई, उसके लिए कई टीम बनाई गई है। यह टीम नशे को खत्म करने का काम करेगी। आज तक किसी पार्टी ने नशे को लेकर कोई काम नहीं किया है। लेकिन अब हम इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पंजाब में पांच जोन बनाए गए हैं और माझा को सोनिया मान देख रही हैं। पंजाब के सारे गांवों और उनके घरों को टारगेट बनाया जाएगा, हर सदस्य से मिला जाएगा, नुक्कड़ नाटक करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह मुहिम सबसे पहले गांव में अपना काम करेगी। इस समय पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है।”
पंजाब में विकास की रफ्तार तेज करेगी BJP सरकार: CM नायब सिंह सैनी
एक्ट्रेस सोनिया मान ने आईएएनएस को बताया, “नशा मुक्त मोर्चा पंजाब सरकार की तरफ से एक पहल है। पंजाब में नशे के विरुद्ध काम किया जाएगा। मुझे माझा जोन की जिम्मेदारी दी गई है, इसके अतिरिक्त चार अन्य जोन भी हैं। हमने डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बनाए हैं। उनकी जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट स्तर पर होगी। अभियान के तहत सभी स्तर के लोग एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। युवाओं को नशे के लत से बाहर कैसे निकालना है। उन्हें अस्पताल कैसे लेकर जाना है, इस पर काम करेंगे। इसके अलावा व्यक्ति नशे की लत से बाहर निकल चुके हैं, वो हमारे लिए मोटिवेशनल स्पीकर की तरह काम करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें लगता है कि ग्रामीणों को पता होता है कि ड्रग्स को कौन बेच रहा है, ऐसे में उनके नाम पुलिस के पास जाएंगे। मेरे हिसाब से सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, ऐसा काम और किसी और सरकार ने नहीं किया है। हम जमीनी स्तर पर काम करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



