पंजाब के होशियारपुर में आग लगने से पसरा मातम, 50 से अधिक लोग झुलसे

Summary :

Punjab Hoshiarpur Fire : पंजाब के होशियारपुर जिले में शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे मदियाला अड्डा क्षेत्र के पास एक भीषण हादसा हुआ। एलपीजी टैंकर और एक अन्य वाहन की टक्कर के बाद हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। Punjab Hoshiarpur Fire : होशियारपुर में आग लगने से पसरा मातम, 50 से अधिक लोग झुलसे Punjab Hoshiarpur Fire : किस वजह से हुआ हादसा? अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते…

Punjab Hoshiarpur Fire : पंजाब के होशियारपुर जिले में शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे मदियाला अड्डा क्षेत्र के पास एक भीषण हादसा हुआ। एलपीजी टैंकर और एक अन्य वाहन की टक्कर के बाद हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। Punjab Hoshiarpur Fire : होशियारपुर में आग लगने से पसरा मातम, 50 से अधिक लोग झुलसे

Punjab Hoshiarpur Fire : किस वजह से हुआ हादसा?

अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास की करीब 15 दुकानें और 4-5 रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय कई लोग सो रहे थे और अचानक लगी आग से उन्हें बचने का मौका नहीं मिल पाया।

मंत्री रवजोत सिंह ने जायजा लिया

मंत्री रवजोत सिंह
मंत्री रवजोत सिंह

मौके पर पहुंचे पंजाब सरकार के मंत्री रवजोत सिंह ने हादसे को बेहद दुखद और भयावह बताया। उन्होंने कहा, “स्थिति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि टैंकर ने कार को टक्कर मारी, जिससे गैस लीक हुई और जोरदार धमाका हुआ।”

Punjab Hoshiarpur Fire : गाँव में अफरातफरी का माहौल

तेज हवाओं के कारण आग और गैस दोनों तेजी से फैले, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागते नजर आए। घायलों को तुरंत होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 5-7 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

Punjab Hoshiarpur Fire : पुलिस का बयान

Punjab Hoshiarpur Fire
Punjab Hoshiarpur Fire

घटना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी है। उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि दमकल और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह स्थिर होने के बाद ही नुकसान और दुर्घटना के कारणों का विस्तृत आकलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :मध्य प्रदेश: नितिन गडकरी 23 अगस्त को जबलपुर में फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।