लुधियाना : अखबारों के शहर के नाम से विख्यात जालंधर शहर के नजदीक फगवाड़ा हाईवे पर स्थित निजी विश्वविद्यालय एलपीयू (लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी) के पश्चात आज रात विख्यात ‘ हवेली ’ रैसटोरेंट पर बड़ी कार्यवाही हुई है। कपूरथला की जिला अदालत की महिला जज मंजू रानी ने हवेली के बाहर बने गैर कानूनी कब्जों को सरकारी लवलश्कर के साथ बड़ी बड़ी क्रे नों और डिश मशीनों केसाथ तहस-नहस कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे के बाद चली इस कार्यवाही के दौरान कब्जाधारियों से नाजायज सरकारी संपति को मुक्त करवाया गया है। स्मरण रहे कि पंजाबी सभ्यता और खान-पान व टेसट के लिए देश-विदेश के लोग आते-जाते इस हवेली का पूरा आनंद उठाते रहे है।
यह भी पता चला है कि किसी विशेष व्यक्ति ने फगवाड़ा हाईवे पर स्थित कई निजी संस्थानों द्वारा पिछले कई सालों से सियासी यारियों और प्रशासनिक मिलीभगत के चलते गैर कानूनी कब्जों की शिकायत की गई थी और इसी के आधार पर रात को ही महिला जज हवेली के बाहर भारी सुरक्षा फोर्स लेकर पहुंच गई। जब तक कार्यवाही को अंजाम दिया जाता रहा, तब तक पूरी टीम मौके पर मौजूद थी। उन्होंने हवेली के बाहर समस्त गैर कानूनी कब्जों को हटा दिया।
– सुनीलराय कामरेड
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



