Punjab Legislative Assembly: कांग्रेस के कार्य स्थगन प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिलने पर विधानसभा में हंगामा

Summary :

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस की ओर से पेश कार्य स्थगन प्रस्ताव को बुधवार को अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ।

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस की ओर से पेश कार्य स्थगन प्रस्ताव को बुधवार को अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ।बता दें कि चंडीगढ़ में राज्य विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने संधवां से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उनकी पार्टी द्वारा दिये कार्य स्थगन प्रस्ताव नोटिस के बारे में पूछा।
अमृतसर:सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे पंजाब विधानसभा अध्यक्ष, लिखित माफी  मांगी , जानें पूरा मामला - Punjab Assembly Speaker Kultar Singh Sandhwan  Reached Sri Harmandir ...
संधवां ने बाजवा से कहा कि प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया है।बाजवा ने विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस सदस्यों को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बोलने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया था।उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्य स्थगन के प्रस्ताव को अनुमति न देना गलत है।इसके बाद, कांग्रेस के सभी विधायक सदन में आसन के करीब पहुंच गए और नारेबाजी करने गए।
 कानून-व्यवस्था को लेकर आप नीत सरकार पर हमलावर
विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी कहती है सदन की कार्यवाही चलने नहीं दी जा रही है और यहां वे (कांग्रेस विधायक) खुद कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।संधवां ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस विधायकों से कहा, “मैं आपसे कहना चाहता हूं कि प्रश्नकाल पवित्र होता है… पंजाब के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोग आपको देख रहे हैं।”पंजाब में मुख्य विपक्षी कांग्रेस राज्य में कथित तौर पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार पर हमलावर है।

Desk Team