पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ CM मान का कड़ा एक्शन, पिछले साढ़े तीन वर्षों में 85 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

Summary :

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य अब नशीले पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की सख्त नीतियों और पुलिस की मजबूत कार्रवाई से जमीनी स्तर पर साफ़ नतीजे सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य में 85,418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एन.डी.पी.एस. कानून के तहत मामलों में लगभग 88 प्रतिशत सजा दर दर्ज की गई, जो एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब…

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य अब नशीले पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की सख्त नीतियों और पुलिस की मजबूत कार्रवाई से जमीनी स्तर पर साफ़ नतीजे सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य में 85,418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एन.डी.पी.एस. कानून के तहत मामलों में लगभग 88 प्रतिशत सजा दर दर्ज की गई, जो एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक 63,053 मामले नशा तस्करी से जुड़े दर्ज किए गए हैं।

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की सफलता

भगवंत सिंह मान ने बताया कि 1 मार्च 2025 से शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत वर्ष 2025 में अब तक 30,144 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं है। वहीं 40,302 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान नशों की आपूर्ति तोड़ने में काफी हद तक सफल रहा है।

Punjab News
Punjab News

Punjab News Today: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध धन जब्त किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • 5,119 किलोग्राम से अधिक हेरोइन
  • 3,458 किलोग्राम अफीम
  • कोकीन, आइस ड्रग और करोड़ों कैप्सूल
  • करीब 52 करोड़ रुपये की ड्रग मनी
Punjab News
Punjab News

CM Bhagwant Mann News: तीन स्तरों पर बनाई गई रणनीति

सरकार ने नशों से निपटने के लिए तीन मुख्य आधारों पर काम किया:

  • सख्त कानून लागू करना
  • नशा मुक्ति और इलाज
  • रोकथाम और जागरूकता

इस रणनीति के तहत बड़े तस्करों, आदतन अपराधियों और संगठित नेटवर्क को निशाना बनाया गया।

अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने बताया कि नशे से कमाई गई संपत्तियों पर भी सख्त कदम उठाए गए हैं। वहीं 1,400 से ज्यादा मामलों में संपत्ति जब्ती की कार्रवाई। वर्ष 2022 से 2025 तक 2,730 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की गई हैं। मान ने कहा कि इससे साफ संदेश गया है कि नशे से कमाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Punjab News
Punjab News

बेहतर जांच और मजबूत सजा दर

सीएम मान ने कहा कि बेहतर जांच, फॉरेंसिक सहयोग और मजबूत कानूनी पैरवी के चलते 25,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है। वहीं 21,600 से ज्यादा मामलों में सजा मिल चुकी है। इसके साथ ही कुल सजा दर लगभग 84 प्रतिशत, जो 2025 में बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई है।

तकनीक और जनता की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीक जैसे डिजिटल फॉरेंसिक, डेटा विश्लेषण और खुफिया साझाकरण से पुलिस की क्षमता बढ़ी है। ‘सेफ पंजाब व्हाट्सएप चैटबॉट’ के जरिए 30,000 से अधिक सूचनाएं मिलीं हैं। वहीं 11,000 से ज्यादा एफ.आई.आर दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही करीब 14,000 गिरफ्तारियां हुईं हैं।

ड्रोन तस्करी पर नियंत्रण

ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी को रोकने के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके परिणामस्वरूप सैकड़ों ड्रोन बरामद किए गए और वर्ष 2025 में ड्रोन गतिविधियों पर बड़ी रोक लगी। वहीं गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जनवरी से 17 दिसंबर 2025 तक 916 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं 13 मुठभेड़ों में मारे गए। इसके साथ ही 389 अपराधी मॉड्यूल उजागर हुआ है। वहीं 594 हथियार बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मनरेगा को लेकर आमने-सामने AAP–BJP, कुलदीप सिंह धालीवाल बोले– वीबी-जी राम-जी एक्ट तुरंत हो रद्द

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।