दिल्ली में कागजों में चल रही अटल कैंटीन! AAP ने वीडियो शेयर कर खोली BJP के फर्जीवाड़े की पोल

Summary :

Atal Canteen News: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कागजों में चल रही अटल कैंटीन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अटल कैंटीन के फैक्ट चेक के दौरान अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में कैंटीन चलती हुई मिली है। “आप” ने बाकायदा इन दोनों कैंटीन में चल रहे निर्माण कार्यों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार के फर्जीवाड़े को एक्पोज किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अटल कैंटीन के फैक्ट चेक में फर्जीवाड़ा मिलने का सिलसिला जारी है। सिर्फ कागजों में 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन…

Atal Canteen News: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कागजों में चल रही अटल कैंटीन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। अटल कैंटीन के फैक्ट चेक के दौरान अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में कैंटीन चलती हुई मिली है। “आप” ने बाकायदा इन दोनों कैंटीन में चल रहे निर्माण कार्यों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार के फर्जीवाड़े को एक्पोज किया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अटल कैंटीन के फैक्ट चेक में फर्जीवाड़ा मिलने का सिलसिला जारी है। सिर्फ कागजों में 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ है। शालीमार बाग और पीतमपुरा के बाद अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में अटल कैंटीन चल रही है।

Atal Canteen News: 45 एलाट कैंटीन की सूची हुई जारी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया था। हालांकि सरकार ने उदघाटन से पहले 100 अटल कैंटीन खोलने की बात कही थी, लेकिन उदघाटन वाले दिन सिर्फ 45 एलाट कैंटीन की सूची ही जारी की गई। आम आदमी पार्टी ने उसी दिन सीएम रेखा गुप्ता की शालीमार विधानसभा के अलावा पीतमपुरा में कागजों में उदघाटन की गई अटल कैंटीन का खुलासा किय था। लेकिन अब हमारे फैक्ट चेक में पाया गया है कि शकूर बस्ती और पंजाबी कैंप में भी अटल कैंटीन कागजों में चल रही है।

Atal Canteen News
Atal Canteen News

Atal Canteen Fraud: कैंटीन की अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

सौरभ भारद्वाज ने तीन दिन पहले चालू हुई इन कैंटीन में अव्यवस्थाओं और लोगों को खाना न मिलने की आ रही शिकायतों पर भी भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अभी तो अटल कैंटीन चालू हुए हफ्ते भी नहीं हुए और लोग खाना न मिलने की शिकायत करने लगे हैं। फुलेरा पंचायत वाली भाजपा सरकार बेचारे अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम भी इस कैंटीन फर्ज़ीवाड़ा में बदनाम कर रही है।

AAP targets BJP: सौरभ भारद्वाज ने वीडियो साझा कर खोली पोल

सौरभ भारद्वाज ने कागजों में उदघाटन हो चुकी इन अटल कैंटीन का वीडियो साझा कर कहा कि 25 दिसंबर को हमने ऐसी दो कैंटीन दिखाई थीं, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर दिया था, लेकिन वहां कैंटीन का नामोनिशान तक नहीं था। रविवार को हमने दो और कैंटीन की असलियत दिल्ली की जनता के सामने रखी है। इन कैंटीन का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जबकि इनका उद्घाटन रेखा गुप्ता के नाम से 25 दिसंबर को ही हो चुका है।

Atal Canteen News
Atal Canteen News

बंद मिले कैंटीन के गेट

सौरभ भारद्वाज द्वारा साझा की गई वीडियो अनुसार, “आप” कार्यकर्ता दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शकूर बस्ती स्थित भगत सिंह कैंप पहुंचा। जो सीएम द्वारा उद्घाटन हो चुकी कैंटीन की लिस्ट में शामिल है। लेकिन मौके जब देखा गया तो वहां कुछ भी नहीं था। कैंटीन के गेट बंद मिले। इसके बाद पीरागढ़ी स्थित पंजाबी कैंप का दौरा किया गया। यहां भी कैंटीन चालू नहीं मिली, जबकि इसका भी सीएम ने उदघाटन कर दिया है।

वहां कैंटीन बनाने के लिए बिना परमिशन लिए अवैध रूप से पेड़ काटे गए मिले। दिल्ली में ग्रैप लागू होने के बाद भी निर्माण कार्य चल रहा था। अभी कैंटीन का काम पूरा नहीं हुआ है। यह भाजपा की चार इंजन वाली सरकार का सच है, जो अटल कैंटीन के नाम पर पेड़ों की जान ले रही है और दिल्ली में झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है वो महिला? जिसने कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में जंतर-मंतर पर लगाए नारे, योगिता भयाना ने बताया मानसिक बीमार!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।