Jantar Mantar Unnao Rape Protest: उन्नाव रेप केस में दिल्ली हाई कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में पीड़िता अपनी मां के साथ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पीड़िता के समर्थन में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए और रेप के आरोपी व पूर्व बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ नारेबाजी की।
Jantar Mantar Unnao Rape Protest: भीड़ के बीच अचानक सामने आया आरोपी का समर्थन
जहां एक ओर लोग पीड़िता के हक में आवाज उठा रहे थे, वहीं भीड़ के बीच एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया। एक महिला हाथ में तख्ती लेकर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में नारे लगाती नजर आई। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी के समर्थन में कोई सामने नहीं आता।

Kuldeep Sengar Supporters Jantar Mantar: कौन है कुलदीप सेंगर की समर्थक महिला?
बाद में पता चला कि कुलदीप सेंगर के समर्थन में आई यह महिला और कोई नहीं बल्कि ‘पुरुष आयोग’ की अध्यक्ष बरखा त्रेहान हैं। दिल्ली की महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि यह इकलौती महिला थीं जो खुले तौर पर आरोपी के समर्थन में आईं। मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं है और उसे इलाज की जरूरत है। योगिता भयाना ने कहा कि उनका मानना है कि ऐसी सोच किसी भी तरह से समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुलदीप सेंगर एक सजायाफ्ता बलात्कारी है और उसे पहले ही अदालत द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है।
#WATCH | Delhi | Women activist Yogita Bhayana says, “Only one woman has come forward. I think she’s mentally unstable. She needs medication. She will be the first and last woman to say that she supports Kuldeep Singh Sengar. We are not speaking without evidence. He is a… https://t.co/LAPyz5r5Ek pic.twitter.com/8XNIbHL64k
— ANI (@ANI) December 28, 2025
Jantar Mantar Kuldeep Sengar Supporter Name: प्रदर्शन के दौरान तनाव और बहस
प्रदर्शन के समय पीड़िता के समर्थकों और कुलदीप सेंगर का समर्थन कर रहे ‘पुरुष आयोग’ से जुड़े लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण भी हो गया। हालांकि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के कारण स्थिति को संभाल लिया गया। पीड़िता के समर्थकों का कहना था कि वे किसी अफवाह या बिना सबूत के बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ विरोध कर रहे हैं जिसे अदालत पहले ही दोषी मान चुकी है।

Yogita Bhayana: पीड़िता के मनोबल पर असर की चिंता
योगिता भयाना ने इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह आरोपी का सार्वजनिक समर्थन पीड़िता के मनोबल को तोड़ने वाला हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब एक पीड़िता न्याय के लिए संघर्ष कर रही हो, तब ऐसे दृश्य उसे मानसिक रूप से कमजोर कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में कब होगी अगली सुनवाई?
उन्नाव रेप केस अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट की कार्यसूची के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में तीन जजों की वेकेशन बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अगस्टीन जॉर्ज मसीह भी शामिल होंगे। इसके अलावा, अधिवक्ता अंजले पटेल और पूजा शिल्पकार द्वारा दायर एक अलग याचिका पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा। इस याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: हाई कोर्ट के फैसले के बाद फिर गरमाई सियासत, पीड़िता ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




