तेरी छोरी की उम्र… Pranjal Dahiya ने बीच शो में बदतमीजी करने वाले ताऊ को लगाई फटकार

Summary :

Pranjal Dahiya Viral Video: हरियाणा और पंजाब की मशहूर कलाकार प्रांजल दहिया हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अपने सख्त अंदाज और गुस्से के लिए सुर्खियों में आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रांजल स्टेज पर खड़ी होकर उन दर्शकों को जमकर फटकार रही हैं, जो अनुचित व्यवहार कर रहे थे। वीडियो में प्रांजल कहती हैं, ‘आप लोगों को सोचना चाहिए कि किसी की बहन-बेटी भी यहां खड़ी है। इसलिए ढंग से रहें।’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। एक अधेड़ उम्र के दर्शक…

Pranjal Dahiya Viral Video: हरियाणा और पंजाब की मशहूर कलाकार प्रांजल दहिया हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अपने सख्त अंदाज और गुस्से के लिए सुर्खियों में आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रांजल स्टेज पर खड़ी होकर उन दर्शकों को जमकर फटकार रही हैं, जो अनुचित व्यवहार कर रहे थे। वीडियो में प्रांजल कहती हैं, ‘आप लोगों को सोचना चाहिए कि किसी की बहन-बेटी भी यहां खड़ी है। इसलिए ढंग से रहें।’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

एक अधेड़ उम्र के दर्शक के लिए प्रांजल का अंदाज काफी सख्त था। उन्होंने स्टेज से कहा, ‘ताऊ तू, तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं। क्यों मुंह फेर रहे हो, तुम्हें ही कह रही हूं। थोड़ा कंट्रोल में रहो।’ प्रांजल ने दर्शकों से स्टेज पर आने से बचने की भी अपील की और कहा कि उनका शो अभी बाकी है। उन्होंने कहा, ‘आपलोग खुलकर इंज्वॉय करें, लेकिन मान और मर्यादा बनाये रखें।’

Pranjal Dahiya Live Show Controversy: प्रांजल दहिया का करियर

Pranjal Dahiya  हरियाणा और पंजाब की सबसे चर्चित मॉडल और अभिनेत्री में से एक हैं और उन्होंने कई हरियाणवी और पंजाबी गानों में अभिनय किया है, जिसमें उनकी ऊर्जा और प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बता दें, ’52 गज का दामन’ और ‘जिप्सी’ जैसे गाने उनके करियर के हिट गानों में शामिल हैं। विशेष रूप से, ’52 गज का दामन’ के यूट्यूब व्यूज एक बिलियन से अधिक हो चुके हैं।

Haryanvi actress Pranjal Dahiya: व्यक्तिगत जानकारी और उपलब्धियां

Pranjal Dahiya Viral Video
( Source: Socail Media)

Pranjal का जन्म 5 मई 2001 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद से की, इसके बाद Pranjal अपने करियर और करिश्माई व्यक्तित्व के चलते हरियाणा की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई। इसके अलावा, वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों और प्रमोशनल कामों में भी सक्रिय हैं।

इस वायरल वीडियो के बाद Pranjal Dahiya न केवल अपने प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और सख्त पेशेवर रवैये को भी दर्शाता है।

Also Read: Drishyam 3 में हुई ‘The Family Man’ फेम एक्टर की एंट्री, Ajay Devgn की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tamanna Choudhary