शिक्षा के साथ संस्कारों का संदेश, बिसवां में सेंट जेवियर स्कूल का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से हुआ संपन्न

Summary :

Biswan News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां नगर के सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्ध वीर सिंह ने कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि संस्कारों के बल पर ही बच्चे आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अपने करियर के साथ-साथ देश और समाज के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।…

Biswan News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां नगर के सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्ध वीर सिंह ने कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि संस्कारों के बल पर ही बच्चे आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अपने करियर के साथ-साथ देश और समाज के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Biswan News: बच्चों की प्रस्तुतियां रहीं सराहनीय

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने जिस आत्मविश्वास और मेहनत से अपनी प्रस्तुतियां दी हैं, वह वास्तव में काबिले-तारीफ है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Biswan News
Biswan News

Biswan News Today: माता-पिता की भूमिका पर दिया गया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रजनीश गुप्ता ने अभिभावकों, विशेष रूप से माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में मां का योगदान सबसे अहम होता है। एक मां ही अपने बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य में देश की बागडोर संभालेंगे।

Sitapur News: ज्ञान को बताया सफलता की कुंजी

उप जिला अधिकारी शिखा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत परिश्रम से एक सुंदर और भावनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।

Biswan News
Biswan News

अतिथियों का किया गया सम्मान

विद्यालय के डायरेक्टर संदीप जायसवाल और प्रबंधक मोहित जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अतिथियों का मार्गदर्शन बच्चों और विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का समापन और आभार

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, संघ के पदाधिकारी, शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: 31 दिसंबर को अयोध्या में भव्य आयोजन, श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।