Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बढ़ती ठंड ने लोगों की कंपकपाहट बढ़ा दी है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी जैसे मध्यवर्ती जिलों के साथ-साथ पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में ठंड ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
Jharkhand Weather Update: मैक्लुस्कीगंज सबसे ठंडा इलाका
राज्य में सबसे कम तापमान मैक्लुस्कीगंज में दर्ज किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतनी ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। यह इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है।
Yellow Alert in Jharkhand: रांची में शीतलहर और कोहरे का असर
राजधानी रांची में शीतलहर चल रही है, जिससे शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। सुबह और देर रात घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य भर में मौसम शुष्क रहा, हालांकि कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।

Fog in Jharkhand: तापमान का हाल
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस मैक्लुस्कीगंज का रहा। रांची में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Jharkhand News Update: येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 28 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यवर्ती और उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
- आने वाले दिनों का अनुमानित तापमान (रांची)
- 28 दिसंबर: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 8°C
- 29 दिसंबर: अधिकतम 23°C, न्यूनतम 9°C
- 30 दिसंबर: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 10°C
- 31 दिसंबर: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 10°C

गरीब और मजदूर वर्ग पर सबसे ज्यादा असर
लगातार बढ़ती ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और असहाय लोगों पर पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोग देर सुबह घर से निकल पा रहे हैं और शाम होते ही वापस लौट रहे हैं। मजदूरों को देर से निकलने पर काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है। किसान भी ठंड के कारण खेतों में कम समय दे पा रहे हैं।

जनजीवन पर कुल असर
ठंड, कोहरा और शीतलहर के चलते आम जनजीवन धीमा पड़ गया है। लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं और रातें कंबल व अलाव के सहारे गुजार रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: दामाद बना बुलडोजर बाबा! पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान पति, ससुराल पर चला दिया बुलडोजर


Download Android App
Download iOS App




