Bhavantar Yojana Installment Released: मध्य प्रदेश के लाखों सोयाबीन किसानों के लिए 28 दिसंबर, रविवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर भुगतान योजना के तहत 3.77 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 810 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। यह भुगतान रतलाम जिले के जावरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक ही क्लिक से किया गया।
Bhavantar Yojana Installment Released: भावांतर भुगतान योजना क्या है?
राज्य सरकार ने हाल ही में सोयाबीन किसानों के लिए मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को बाजार में फसल का सही दाम दिलाना है। अगर किसानों को सोयाबीन की बिक्री पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत मिलती है, तो सरकार उस नुकसान की भरपाई करती है। इस योजना से किसानों को बाजार में गिरते दामों के कारण होने वाले नुकसान से राहत मिलती है और उनकी आमदनी सुरक्षित रहती है।

Bhavantar Yojana Payment Status: अब तक कितनी राशि दी जा चुकी है?
भावांतर योजना के तहत यह दूसरी बड़ी किस्त है। इससे पहले नवंबर महीने में पहली किस्त जारी की गई थी। उस समय करीब 1.32 लाख किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। अब दूसरी किस्त में किसानों की संख्या और राशि दोनों बढ़ गई हैं।

Bhavantar Scheme Madhya Pradesh: किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिला है, जिन्होंने भावांतर भुगतान योजना के लिए पहले से पंजीकरण कराया था। इसके अलावा कुछ शर्तें भी तय की गई हैं, अगर सोयाबीन की कीमत बाजार में MSP या उससे ज्यादा मिलती है, तो किसी तरह का भुगतान नहीं होगा। अगर औसत गुणवत्ता वाली सोयाबीन की कीमत MSP से कम है, लेकिन सरकार द्वारा तय मॉडल भाव से ज्यादा है, तो मॉडल भाव और MSP के बीच का अंतर दिया जाएगा। अगर फसल की बिक्री कीमत मॉडल भाव से भी कम है, तो MSP और मॉडल भाव के अंतर की राशि किसानों को मिलेगी।

Mukhyamantri Bhavantar Bhugtan Yojana: अपने खाते में आई राशि कैसे जानें?
किसान अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराकर, बैंक से संपर्क करके या मोबाइल बैंकिंग/डीबीटी मैसेज के जरिए यह जानकारी ले सकते हैं कि उनके खाते में कितनी राशि आई है।
सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार
इस बीच मध्य प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के 2000 रुपये किसानों को 19 नवंबर को मिल चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार की अगली किस्त को लेकर अभी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों को फरवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है।
किसानों के लिए राहत की पहल
भावांतर भुगतान योजना और किसान कल्याण योजनाएं राज्य सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने की कोशिश हैं। इन योजनाओं से किसानों को फसल के सही दाम मिलने में मदद मिल रही है और उनकी आय में स्थिरता आ रही है। आने वाले समय में किसानों को बाकी लंबित किस्तों का भी इंतजार है।
यह भी पढ़ें: चलती बाइक में भयंकर धमाका…. ब्लास्ट में उड़े चिथड़े, युवक की मौके पर मौत, सीहोर में विस्फोटक ले जा रहा था


Download Android App
Download iOS App




