हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर AAP का हमला, अनुराग ढांडा ने BJP सरकार को दिखाया आईना

Summary :

Haryana News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की सरकारी स्कूल व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी या सीधे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह हालात बच्चों की सेहत और भविष्य दोनों के लिए खतरनाक हैं। Haryana News: डुअल डेस्क योजना सिर्फ कागजों तक सीमित अनुराग ढांडा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मार्च 2025 तक सभी सरकारी…

Haryana News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की सरकारी स्कूल व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी या सीधे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह हालात बच्चों की सेहत और भविष्य दोनों के लिए खतरनाक हैं।

Haryana News: डुअल डेस्क योजना सिर्फ कागजों तक सीमित

अनुराग ढांडा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मार्च 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों से डुअल डेस्क की जरूरत की रिपोर्ट मंगवाई थी। सरकार ने दावा किया था कि अब बच्चों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा, लेकिन दिसंबर 2025 तक भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि डुअल डेस्क की योजना आखिर गई कहां? क्या सरकार ने इसे सिर्फ फाइलों में ही सीमित कर दिया?

Haryana News
Haryana News

Haryana News Today: स्कूलों में न कमरे पूरे, न ठंड से बचाव की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि कई सरकारी स्कूलों में न तो पर्याप्त कमरे हैं और न ही दरवाजे-खिड़कियां ठीक हालत में हैं। ठंड के मौसम में भी बच्चों को बरामदों में या खुले कमरों में पढ़ना पड़ रहा है। कई जगहों पर बिना खिड़की वाले कमरों में ठंडी हवा के बीच बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ रहे हैं। हीटर, गर्म पानी या ठंड से बचने की कोई व्यवस्था स्कूलों में नहीं है।

Anurag Dhanda News: 600 बच्चों पर सिर्फ 3-4 कमरे

अनुराग ढांडा ने बताया कि कुछ स्कूलों में 600 बच्चों के लिए केवल 3 या 4 कमरे हैं। कई जगह 300 से ज्यादा बच्चे खुले मैदान में प्रार्थना और कक्षाएं करने को मजबूर हैं। कुछ प्राथमिक स्कूलों के पास तो अपना भवन तक नहीं है और वे दूसरे स्कूलों में शिफ्ट होकर चल रहे हैं। यह हालात हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई को उजागर करते हैं।

Haryana News
Haryana News

मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया कि जब छोटे बच्चे ठंड में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं, तब सरकार क्या कर रही है? क्या यही भाजपा का ‘हरियाणा मॉडल’ और ‘वर्ल्ड क्लास एजुकेशन’ है, जिसके बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं?

शिक्षकों की भारी कमी से बिगड़ती शिक्षा

अनुराग ढांडा ने कहा कि राज्य में करीब 30 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हैं। कई जिलों में 400 से 500 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक है। लगभग 90 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर नहीं हैं, जिससे स्कूलों का सही संचालन नहीं हो पा रहा। स्थायी भर्ती की बजाय सरकार अस्थायी कर्मचारियों के सहारे व्यवस्था चला रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है।

Haryana News
Haryana News

आम आदमी पार्टी की मांगें

  • आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि:
  • सभी सरकारी स्कूलों में तुरंत डुअल डेस्क उपलब्ध कराए जाएं।
  • बच्चों को फर्श पर बैठने से राहत दी जाए।
  • खाली पड़े शिक्षक और हेडमास्टर के पद जल्द भरे जाएं।
  • स्कूल भवनों की मरम्मत कराई जाए।
  • ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं।

बच्चों की आवाज बनेगी आम आदमी पार्टी

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की आवाज बनकर यह मुद्दा पूरे प्रदेश में उठाएगी। बच्चों का भविष्य केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक शिक्षा व्यवस्था से बनता है।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मचाया कहर, 4 कार और 2 स्कूटी को रौंदा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।