Yamunanagar Police Incident: हरियाणा के यमुनानगर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपनी तेज रफ्तार कार से कहर मचा दिया है। बता दें कि रेलवे रोड बाजार लोगों की भीड़, दुकानदार से भरा हुआ था और पुलिसकर्मी ने अपनी कार से कई गाड़ियों को रौंद दिया जिससे चार कारें और दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन इसमें किसी भी जानमाल की हानी नहीं हुई है। अपनी स्विफट कार में सवार तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित हो गई और कई खड़े वाहनों को टक्कर मार दी जिससे कई वाहन खिसकर दूर तक गिरे और लोग बाल बाल बच गए। इस भीषण टक्कर से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया था, बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी हरियाणा पुलिस में है।
Yamunanagar Police Incident

यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस कार ने कई वाहनों को रौंदा था उस कार पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था और कार में से हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक बलविंदर सिंह का पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। लोगों का कहना है कि चालक बलविंदर सिंह शराब के नशे में था जिससे उसका नियंत्रण अपने वाहन पर नहीं रहा और कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। जिन गाड़ियों और दुकानों को नुकसान हुआ है उनकी मांग है कि नुकसान की भरपाई की जाए और कड़ी कार्रवाई भी की जाए।
Yamunanagar Accident News

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बलविंदर को अपने साथ ले गई लेकिन अभी किसी भी आधिकारिक बयान की घोषणा नहीं की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों की जांच की साथ ही पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था या नहीं और नशे की हालात में था या नहीं इसकी भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज में पूरा हादसा कैद हो गया है और इसी के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसमें किसी की भी मौत नहीं हुई है लेकिन दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी नुकसान हुआ है।
ALSO READ: CM नायब सैनी PM मोदी-शाह की पहली पसंद! हरियाणा में बढ़ रहा कद और अटूट विश्वास


Download Android App
Download iOS App




