Simple Gold Bangles Design: हर महिला को ज्वेलरी का शौक होता है। कुछ को चांदी पसंद होती है, तो कुछ को सोने की ज्वेलरी। आजकल हर कोई सोने में इन्वेस्ट करना चाहता है। कई महिलाएं सोने की ज्वेलरी पहनना चाहती हैं, लेकिन बजट की कमी के कारण वे अपनी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाती हैं। आज हम आपको दिखाएंगे कि आप इस शादी के सीज़न में कम मात्रा में खूबसूरत डिज़ाइन वाले ब्रेसलेट कैसे बनवा सकती हैं। आइए आपको कुछ लेटेस्ट गोल्ड बैंगल डिज़ाइन दिखाते हैं।
Simple Gold Bangles Design: बनवाने हैं सोने के कंगन तो यहां से लें डिजाइन के आइडिया
1. Traditional Gold Bangles

गोल्ड के कंगन काफी बेसिक और ट्रेडिशनल होते हैं। इनमें डिज़ाइन्स तो बहुत आती हैं लेकिन फिर भी ये आजकल के ट्रेंड के हिसाब से नहीं होते हैं। इन्हें पुराने ज़माने में बहुत पहना जाता था। पहले के समय में इसे बड़े घर के होने की निसानी माना जाता था।
2. Jaal Gold Bangles

आपको अगर कोई सिंपल डिजाइन चाहिए तो जाल वाले डिजाइन के कंगन बनवाएं और उसमें कलरफुल स्टोन वर्क करवा सकती हैं। इस तरह के कंगन हर कलर की चूड़ियों के साथ आराम से मैच हो जाएंगे। सेम टु सेम इस तरह के कंगन बनवाने के लिए आप फोटो से आइडिया ले सकती हैं।
3. Temple Gold Bangles

अगर आप ऐसे कंगन बनवाना चाहती हैं, जिसे सिर्फ खास मौकों पर पहनना हो तो इसके लिए आप इन रजवाड़ी स्टाइल कंगन के डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। भारी लहंगे और हैंडलूम साड़ियों के साथ इस तरह के कंगन काफी खूबसूरत और रॉयल लुक देते हैं। इसका मंदिर डिज़ाइन इसको यूनिक लुक देता है।
4. Floral Gold Kangan

डेली वियर में शाही असर चाहिए तो इस ऑप्शन को देखें। फूलों की डिजाइन वाले गोल्ड बैंगल्स बहु के लिए एक बहुत ही प्यारा और सिंपल ऑप्शन है। इन पर की गई महीन कारीगरी इन्हें बहुत रॉयल लुक देती है।
5. Pure Gold Kangan

अगर आप सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो ब्यूटीफुल प्लेन डिजाइन कंगन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इस कंगन की खासियत यह है कि इसे आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं और खास मौकों पर भी. इसकी मिनिमलिस्ट डिजाइन इसे हर तरह की आउटफिट के साथ मैच करने लायक बनाती है।


Download Android App
Download iOS App




