New Year Trip 2026: नए साल का जश्न पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन को लोग अपने जीवन का सबसे यादगार पल बनाना चाहते हैं। ऐसे में लोग भारत की नई-नई जगहों पर नया साल मनाने के लिए खूब पैसे खर्च करते हैं। दोस्तों, वाइफ, गर्लफ्रेंड या परिवार के साथ नए साल की शुरुआत करना अलग ही फील देता है, लेकिन अगर ये बजट फ्रेंडली ना हो तो मूड खराब हो जाता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे, कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप अपने नए साल को और भी यादगार बना सकते हैं।
New Year Trip 2026: New Year पर इन Places को करें explore
1- ऋषिकेश-हरिद्वार

उत्तराखंड के खूबसूरत शहर ऋषिकेश या हरिद्वार में नए साल का जश्न मना सकते हैं। यहां पर पानी के किनारे बैठकर आप सुकून भरे पल एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग, गंगा आरती, जंगल में कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां पर नया साल धूमधाम से मनाया जाता है। आप इन जगहों पर जा सकते हैं। दिल्ली से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए सीधी बस या ट्रेन मिल जाएगी। 1000 रुपये तक में होटल बुक करें और घूमने के लिए लोकल साधन का ऑप्शन चुनें।
2- कसोल

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कुल्लू में कसोल घाटी बसी है। दिल्ली से कसोल ज्यादा दूर नहीं है और सस्ता-अच्छा भी है। यहां पर आपको फॉरेस्ट कैंपिंग, ट्रेकिंग, हरे पहाड़ों का मजा मिलेगा। पार्टी करने के लिए कसोल शांत और सुदंर जगहों में से एक मानी जाती है। दिल्ली से कसोल जाना भी आसान है। आप बस या फिर दोस्तों के साथ कार से भी जा सकते हैं। कम पैसे में होटल की बुकिंग पहले से ही कर लें। नए साल पर ये महंगे हो जाएंगे।
3- नैनीताल

नैनीताल भी नया साल मनाने के लिए परफेक्ट जगहों में से एक माना जाता है। पानी में चलती नाव पर बैठकर या फिर किनारे बॉन फायर कर आप नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं। नैनीताल के पास ही पंगोट भी है, यहां पर भी जश्न मना सकते हैं। यहां पर आपको कम भीड़ और शांत माहौल मिलेगा। पहाड़ों से घिरी ये जगह मन को सुकून देती है। आप दिल्ली से नैनीताल कार या फिर रोडवेज बस से पहुंच सकते हैं। यहां रुकना और खाना भी ज्यादा महंगा नहीं है।
4- जयपुर

नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए आप पिंक सिटी जयपुर भी जा सकते हैं। जयपुर में राजसी ठाट, ऐतिहासिक किलों की खूबसूरती और लाइट्स की चकाचौंध आपके जश्न को और भी ज्यादा सुंदर बना देगी। जयपुर में आप आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला और जंतर मंतर जैसी जगहों पर घूम भी सकते हैं। यहां के लिए अभी से होटल की बुकिंग कर लें। जयपुर जाने के लिए ट्रेन, बस या कार का सफर कर सकते हैं।
5- मथुरा-आगरा

नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करनी है, तो आप मथुरा जा सकते हैं। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करें और फिर आगरा निकल जाएं। ताजमहल के दीदार के साथ नया साल सेलिब्रेट करें। आगरा में कई जगहों पर नए साल का जश्न मनाया जाता है। आगरा-मथुरा कार से सिर्फ 3 घंटे का रास्ता है और बस का किराया भी ज्यादा नहीं पड़ेगा। यहां पर होटल भी कम रेट में अच्छे मिल जाते हैं। आप यहां की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं, जो छोटी और अच्छी हो सकती है।
Also Read: IRCTC लाया है New Year पर Varanasi और Ayodhya घूमने का शानदार मौका, जानें कितना आएगा खर्च!


Download Android App
Download iOS App




