IRCTC Varanasi Tour Package: नए साल से ठीक पहले अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC के इस टूर पैकेज पर अपनी नजर जरूर डालें। भारतीय रेलवे की आईआरसीटीसी ने Varanasi और Ayodhya नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज में आपको इन मशहूर धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आप अपने परिवार के साथ ही घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल है।
IRCTC Varanasi Tour Package: पैकेज की डिटेल्स

- इस पैकेज का कोड WMA64 है।
- इस यात्रा का समय 7 दिन और 6 रात का होने वाला है।
- इस टूर की शुरुआत 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:35 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पर आगमन आपका होगा।
- वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होटल में चेक-इन करें, उसके बाद दशाश्वमेध/नम्मा घाट पर नौका विहार के लिए प्रस्थान करें और गंगा आरती देखें।
- आगे का कार्यक्रम भी आपके लिए बेहद खास होने वाला है।
- यदि आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसकी बुकिंग भी समय रहते कर लेनी चाहिए।
IRCTC Tour Package: कितना होगा खर्चा?

- शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है।
- ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है।
- खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको रु77, 200 खर्च करने होंगे।
- डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया रु52,300 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में रु49,000 तय किया गया है।
- अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल तक का बच्चा सफर करता है, तो उसका किराया रु49,000 तय किया गया है।
कैसे करें बुकिंग?

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
Also Read: New Year पर करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC लाया है बेहद सस्ता और शानदार Tour Package














