Bengaluru Car Accident: बेंगलुरु की सड़क पर 24 दिसंबर की रात एक कार का तांडव देखने को मिला। यहां एक हुंडई क्रेटा गाड़ी ने बुलेट सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट गाड़ी के नीचे फंस गई, तो उसने कार रोकने के बजाय और तेज स्पीड से दौड़ा दी। वह लगभग 500 मीटर तक बुलेट को घसीटता हुआ ले गया। गाड़ी के पहियों के नीचे से चिंगारियां निकल रही थीं। इसके बाद कुछ लोगों ने उसका पीछा कर कार रुकवाई, तो पता चला कि कार चालक नशे में धुत था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Bengaluru Drunken Driving Case: SUV से चिंगारी निकलती देखकर लोग हैरान
नशे में धुत कार ड्राइवर ने बुलेट को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा
बेंगलुरु के रिंग रोड पर नशे में कार चलाने से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड बाइक सवार रोहित एस को पीछे से कार ने टक्कर मार दी. आरोपी श्रीनिवास के.वी. pic.twitter.com/PoAQB1sbVM
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) December 26, 2025
जब कार सवार ने बुलेट को टक्कर मारी, तो बुलेट सवार नीचे गिर गया। इससे उसके हाथ-पैर और सीने में चोट आई है। घटना 24 दिसंबर को शहर के पश्चिमी हिस्से में कामाक्षीपाल्या स्थित सुम्मनहल्ली फ्लाईओवर पर हुई। बेंगलुरु की सड़क पर तेज रफ़्तार में दौड़ रही एसयूवी से चिंगारी निकलती देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल चिंगारी निकलने की वजह एक बुलेट थीं, जो कार के अगले हिस्से में अटक गई थी। कार चालक बुलेट को तकरीबन 500 मीटर तक घसीटकर ले गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने जबरन इस वाहन को रुकवाया और चालक को गाड़ी से बाहर निकालकर ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया।

शराब की जांच में पता चला कि SUV चालक, कुनिगल निवासी श्रीनिवास केवी नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पीछा किए जाने के दौरान उसने एक अन्य कार और मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी। आरोपी कुनिगल, तुमकुरु जिले के एक वाइन शॉप के मालिक श्रीनिवास सुनकड़ाकट्टे की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक उन्होंने रोहित एस. की सवारी वाली बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
Road Accident In Bengaluru: आरोपी ने शराब पीने की बात कबूली

इस बीच, पुलिस ने श्रीनिवास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने निजी समस्याओं की वजह से शराब पीने की बात कबूल की है। श्रीनिवास ने पुलिस को बताया कि “बुलेट टकराने के बाद मैं घबरा गया था। लेकिन मुझे पता नहीं था कि बुलेट को टक्कर लगी है। जब दूसरे यात्रियों ने मुझपर पीछे से चिल्लाया, तो मुझे लगा बुलेट को टक्कर मारने के लिए चिल्ला रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर में मारा गया 1.1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सल कमांडर, हिड़मा से भी था खतरनाक


Download Android App
Download iOS App




