संतों के विरोध पर भाजपा का पलटवार, BJP प्रवक्ता अमित बोले-धर्मांतरण का विरोध करने वालों के खिलाफ कांग्रेस ने सदैव किया षडयंत्र

BJP Spokesperson Amit Chimnani

BJP Spokesperson Amit Chimnani: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। श्री चिमनानी ने कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षड्यंत्र करती है जो धर्मांत का विरोध करता है।”

Dhirendra Shastri के समर्थन में पूर्व सीएम Bhupesh Baghel पर साधा निशाना

चिमनानी ने पं. प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि भूपेश बघेल अपने बयान के लिए लाखों-करोड़ों सनातन-प्रेमियों से माफी मांगें और यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व उन पर कार्रवाई करे।

जिसने भी धर्मांतरण के खिलाफ कहा और धर्मांतरण के विरुद्ध समाज को जागरूक किया, कांग्रेस ने उस पर जहर उगलने का काम किया है, उसका दमन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 2004 में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के इशारे पर दीपावली की पूजा रुकवाकर एक झूठे आरोप में शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गई गिरफ्तारी की गईं थी। यह किसी कलंक से कम नहीं था।

Religious Conversion: सनातन के प्रचारकों को कांग्रेस करती है टारगेट

उन्होंने आगे कहा कि, यह सनातन के विरुद्ध एक बहुत बड़ी साजिश का प्रमाण है। कांग्रेस के तत्कालीन दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी ने अपनी किताब ‘द कोएलिशन ईयर्स’ में यह कहा था कि शंकराचार्य की जो जबरन गिरफ्तारी हुई थी, वह सोनिया गांधी ने सनातन धर्म को नीची दिखाने के लिए करवाई थी। ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स एवं कई पत्रकार जन के ट्वीट के माध्यम से सामने आया था।

शंकराचार्य तमिलनाडु में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। साफ है, धर्मांतरण की मुखालफत और सनातन के प्रचारकों को कांग्रेस टारगेट करती है। श्री चिमनानी ने बताया कि रामदेव बाबा द्वारा 2011 में अपनी हत्या के षड्यंत्र का खुलासा किया गया। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में नवम्बर 2022 में राजनांदगाँव की तत्कालीन महापौर हेमा देशमुख ने देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई।

Raipur News: भूपेश बघेल ने सनातनियों की भावना को किया अपमानित (BJP Spokesperson Amit Chimnani)

इन्हीं दिनों में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि धर्मांतरण से किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए सबको अपना धर्म चुनने का अधिकार है। भूपेश बघेल ने 2024 में फिर शिवलिंग पर जल अर्पित करने की सनातन परम्परा, आस्था व भावनाओं को अपमानित किया और कहा था केवल एक लोटा जल चढ़ाने से क्या होगा ?

श्री चिमनानी ने सन् 2023 में कांग्रेस के शासनकाल में धर्मांतरण को लेकर बस्तर में हुए हिंसक बवाल और उसमें तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष की पिटाई और गिरफ्तारी की चर्चा कर कहा कि तब आदिवासियों ने अपने संरक्षण की मांग की थी लेकिन बघेल बजाय आदिवासियों को संरक्षण देने के नई दिल्ली के चर्च में ईसाई मिशनरियों के लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें आश्वस्त कर रहे थे कि छत्तीसगढ़ में कोई कानून से ऊपर नहीं है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: आशीष शर्मा (रायपुर)

यह भी पढ़ें: ‘हिन्दू एक नहीं हुआ, तो होगा बांग्लादेश जैसा हाल…’, धीरेंद्र शास्त्री ने की एकजुट रहने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।