3 साल की बच्ची से रेप का था आरोपी, बच्ची की मां ब्लैकमेल कर मांग रही थी 60 लाख रुपए; अब 26 साल के इंजीनियर ने जहर खाकर दे दी जान

Summary :

Gwalior Engineer Suicide Case: ग्वालियर में एक 26 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले लवजीत सिंह राणा ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लवजीत पर डबरा में एक 2 साल 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप था, जिसके तहत उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप है कि यह केस पूरी तरह झूठा था और इसी मामले में हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लवजीत ने यह कदम उठाया। Rape Accused…

Gwalior Engineer Suicide Case: ग्वालियर में एक 26 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले लवजीत सिंह राणा ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लवजीत पर डबरा में एक 2 साल 11 माह की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप था, जिसके तहत उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप है कि यह केस पूरी तरह झूठा था और इसी मामले में हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लवजीत ने यह कदम उठाया।

Rape Accused Commits Suicide: क्या है पूरा मामला?

Gwalior Engineer Suicide Case
Gwalior Engineer Suicide Case

परिवार के अनुसार, बच्ची की मां ने केस में राजीनामा करने के बदले 60 लाख रुपये की मांग की थी। दबाव में आकर परिजन 30 लाख रुपये पहले ही दे चुके थे, लेकिन इसके बावजूद शेष 30 लाख रुपये की मांग लगातार की जा रही थी। परिजनों ने बच्ची की ओर से केस लड़ रहे वकील पर भी धमकाने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण लवजीत गहरे डिप्रेशन में चला गया था।

Gwalior Crime News: अस्पताल में गई जान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिला। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शुक्रवार रात उसने जहर खा लिया था। रेप के आरोप लगने के बाद उसकी मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी भी चली गई थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। इसी कारण वह डबरा छोड़कर ग्वालियर की पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी में अपने चाचा के यहां रह रहा था।

कहां का रहने वाला था लवजीत सिंह राणा?

लवजीत सिंह राणा मूल रूप से डबरा के रामगढ़ का रहने वाला था। उसने बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत था। अप्रैल 2025 में वह छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान वह अपने दोस्त आकाश से मिलने डबरा गया, जहां उसकी किरायेदार महिला ने डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि 22 अप्रैल को लवजीत और आकाश उसकी बच्ची को कार में घुमाने के बहाने ले गए और लौटने पर बच्ची डरी-सहमी थी। बच्ची के बयान और कथित चोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Gwalior Engineer Suicide Case: परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

परिजनों का दावा है कि यह पूरा मामला साजिश के तहत दर्ज कराया गया। लवजीत के चाचा विपिन राणा ने कहा कि लगातार पैसों की मांग और धमकियों ने लवजीत को तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि लवजीत पढ़ाई में बेहद मेधावी था। उसने दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं में डबरा में टॉप किया था और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 1 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों ने किया टॉर्चर; तंग आकर शिवानी ने की आत्महत्या, घटना से मची अफरातफरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।