Guru Gobind Singh Jayanti 2025: 27 दिसंबर यानी आज देशभर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह जयंती सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह को समर्पित है। यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है। आइए गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर आपको उनके जीवन परिचय और शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Guru Gobind Singh Birth Anniversary: गुरु गोबिंद सिंह कौन थे?

गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पाटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख समुदाय को पांच “ककार” (केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा) अपनाने का निर्देश भी उन्होंने ही दिया था।
समर्पण और बलिदान
गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने चार साहिबजादों (पुत्रों) और अपने परिवार का बलिदान दिया था। इनके नाम थे- अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह।
कैसे मनाया जाता है ये पर्व?

- सुबह के समय भक्त समूहों में ‘वाहेगुरु’ के जाप और शबद-कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन निकालते हैं।
- गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार पाठ किया जाता है।
- गुरुद्वारों में निःशुल्क सामुहिक भोजन का आयोजन होता है।
- गुरुद्वारों में गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों और भक्ति पर आधारित शबद गाए जाते हैं।
गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाएं
- अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना।
- सभी मनुष्यों को समान समझना और जातिवाद का विरोध करना।
- अपना जीवन दूसरों की सेवा और मानवता के लिए समर्पित करना।
- “संत-सिपाही” का आदर्श प्रस्तुत करना जिसमें आध्यात्मिकता और शारीरिक शक्ति दोनों का संतुलन हो।
- मानवता, बलिदान और साहस के माध्यम से सच्चाई और धर्म का मार्ग अपनाना और लोगों को सही दिशा दिखाना।
Guru Gobind Singh Jayanti Wishes: गुरु गोबिंद सिंह जयंती शुभकामनाएं

- साहस और वीरता का संदेश: “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियों से मैं बाज तुड़ाऊं, तभी गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।” दशमेश पिता के प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाइयां!
- खुशियों की दुआ: गुरु गोबिंद सिंह जी आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। उनकी कृपा दृष्टि आप पर और आपके परिवार पर सदा बनी रहे। शुभ गुरु पर्व!
- सच्चे मार्ग की प्रेरणा: सदा सत्य की राह पर चलें और निर्बलों की रक्षा करें, यही गुरु जी की असली सीख है। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- वाहेगुरु का आशीर्वाद: “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!” गुरु जी के चरणों में आपका जीवन महकता रहे। प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां!
- शक्ति और भक्ति: जिसने अधर्म का नाश किया और धर्म की स्थापना की, उन महान गुरु गोबिंद सिंह जी को कोटि-कोटि नमन। हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती!
- पवित्रता का संदेश: जैसे गुरु जी ने खालसा पंथ को शुद्ध और निडर बनाया, वैसे ही आपके विचार भी महान और अडिग रहें। प्रकाश पर्व की बहुत-बहुत बधाई।
- साहस का नाम गुरु: मुसीबतों से कभी न डरें, क्योंकि गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद आपके साथ है। गुरु पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं।
- मानवता की सीख: “मानुस की जात सबै एकै पहिचानबो।” सभी इंसानों को एक समान मानने की गुरु जी की सीख को अपनाएं। प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।
- भक्तिमय संदेश: गुरु की महिमा निराली है, गुरु ने हर मुश्किल टाली है। गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मोत्सव की आपको ढेरों बधाइयां।
- विजय का संकल्प: “देहि शिवा बरु मोहि इहै, सुभ करमन ते कबहूं न टरों।” शुभ कर्मों से पीछे न हटने का संकल्प लें। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!























