1 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों ने किया टॉर्चर; तंग आकर शिवानी ने की आत्महत्या, घटना से मची अफरातफरी

Summary :

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना भोरंज के अंतर्गत 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मायका पक्ष ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से न्याय की मांग की है। मृतका की पहचान शिवानी उर्फ रीतू, पत्नी वीरेंद्र, निवासी चंबोह के रूप में हुई है। Hamirpur Crime: क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, शिवानी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही शिवानी को ससुराल…

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना भोरंज के अंतर्गत 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मायका पक्ष ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस से न्याय की मांग की है। मृतका की पहचान शिवानी उर्फ रीतू, पत्नी वीरेंद्र, निवासी चंबोह के रूप में हुई है।

Hamirpur Crime: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शिवानी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही शिवानी को ससुराल में लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह काफी परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि बीते दिन अचानक शिवानी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए भोरंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।

UP News: अस्पताल पहुंचते-पहुंचते गई जान

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मायका और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद रहे, लेकिन मायका पक्ष का आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए।

पुलिस ने घटना पर क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मायका पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सास, ससुर और पति ने उसे बहुत तंग किया, जिसकी वजह से बेटी ने आत्महत्या की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने जबरदस्ती जहर खिलाया हो सकता है और इस मामले में पुलिस को ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Hamirpur News: आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

जिला परिषद सदस्य पवन चंदेल ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और महिला की मौत के कारणों का पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को गहन जांच-पड़ताल कर न्याय दिलाना चाहिए। मेडिकल सुपरिटेंडेंट देशराज शर्मा ने बताया कि महिला को भोरंज से मेडिकल कॉलेज लाया गया था और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: पति के साथ बैठकर पी शराब, फिर कुल्हाड़ी से किए 26 टुकड़े; 2 साल पहले सास-ससुर को घर से निकाला…अब 9 साल के बेटे संग फरार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।