List of Apple Discontinued Devices 2025: साल 2025 के खत्म होते-होते में Apple ने अपनी प्रोडक्ट लाइनअप में कई बदलाव किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने कुल 25 डिवाइस और एक्सेसरीज को बंद किया। इनमें आईफोन, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैक और एक्सेसरीज शामिल हैं। कई प्रोडक्ट्स को इसलिए बंद किया गया क्योंकि उनकी जगह नए वर्जन या अपग्रेडेड चिप वाले मॉडल आ गए।
List of Apple Discontinued Devices 2025: iPhone में बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव iPhone SE लाइनअप के बंद होने का रहा। फरवरी 2025 में ऐप्पल ने थर्ड-जेनरेशन iPhone SE को बंद कर दिया। इसका मतलब है कि अब कंपनी छोटे स्क्रीन वाले, होम बटन और टच ID वाले पुराने iPhone नहीं बेच रही। iPhone SE का पहला वर्जन 2016 में आया था और इसके बाद 2020 और 2022 में नए डिज़ाइन और चिप्स के साथ अपडेट हुआ। SE लाइनअप छोटे फोन पसंद करने वालों के लिए खास थी, लेकिन अब यह पूरी तरह बंद हो गया है।

Discontinued Apple Devices
इसके अलावा iPhone प्लस मॉडल भी धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। 2025 में iPhone 14 Plus और iPhone 15 Plus को बंद कर दिया गया। ऐसा लगता है कि ऐप्पल प्लस मॉडल की जगह अल्ट्रा-थिन iPhone Air लाएगा।

Is iphone 16 Discontinued
कुल मिलाकर इस साल 7 iPhone मॉडल बंद हुए हैं: iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 14, iPhone 14 Plus और iPhone SE।
Macbook Air M3 Discontinued: iPad में बदलाव

iPad के मामले में ज्यादा बड़े बदलाव नहीं हुए। ऐप्पल ने ज्यादातर मॉडल्स को तेज चिप्स के साथ अपडेट किया।
- M4 चिप वाला iPad Pro
- M2 चिप वाला iPad Air
- 10वीं जनरेशन iPad
इन नए वर्जन्स के आने के बाद पुराने मॉडल बंद कर दिए गए। डिज़ाइन में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, सिर्फ परफॉर्मेंस बेहतर हुई।
Apple Watch में बदलाव
Apple Watch में भी पुराने मॉडल्स को बंद किया गया। इस साल Apple Watch Series 11 और Series 10 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए। लेकिन Apple Watch Ultra 3 और Watch SE 3 में नए फीचर्स आए। इस वजह से, Apple Watch Ultra 2, Apple Watch Series 10 और Watch SE 2 को बंद कर दिया गया। इस साल नए चिप्स की जगह नहीं आई, इसलिए बदलाव सीमित रहे।
Mac में बदलाव
- Mac यूजर्स के लिए भी 2025 में कई पुराने मॉडल बंद हुए।
- M2 Max और M2 Ultra वाले Mac Studio को बंद किया गया।
- M4 चिप वाला 14-इंच MacBook Pro रिटायर हुआ।
- M3 चिप वाले 13-इंच और 15-इंच MacBook Air धीरे-धीरे बंद हुए।
- पुराने M2 आधारित 13-इंच MacBook Air भी बिक्री से हटा दिया गया।

एक्सेसरीज में बदलाव
- Apple ने एक्सेसरीज को भी अपडेट किया।
- AirPods Pro 2 की जगह AirPods Pro 3 आया।
- M2 चिप वाले Vision Pro का नया वर्जन आया।
- कई चार्जर और केबल्स बदल दिए गए।
- अब लाइटनिंग पोर्ट वाले लगभग सभी डिवाइस USB Type-C पोर्ट से अपडेट हो गए।
- कुछ बदलाव कुछ खास मार्केट्स जैसे अमेरिका, भारत, जापान और यूके तक ही सीमित रहे।
2025 में Apple ने कुल 25 पुराने डिवाइस और एक्सेसरीज को बंद कर दिया। कंपनी की कोशिश रही कि नए और तेज़ वर्जन्स लॉन्च करके यूजर्स को बेहतर अनुभव दिया जा सके।
यह भी पढ़ें: ‘200MP Camera, 6.8 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले…’, Xiaomi आज क्रिसमस पर लॉन्च करेगा अपना नया फ्लैगशिप फोन


Download Android App
Download iOS App




