VB-G Ram-G Act News: आम आदमी पार्टी ने मनरेगा में किए गए बदलावों को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी के विधायक और पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नई नीति गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी छीनने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण रोजगार योजना को कमजोर किया जा रहा है।
VB-G Ram-G Act News: वीबी-जी राम-जी एक्ट वापस लेने की मांग
कुलदीप सिंह धालीवाल ने मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया “वीबी-जी राम-जी एक्ट” तुरंत वापस लिया जाए और 2005 में बना मूल मनरेगा कानून फिर से पूरी तरह लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई एहसान नहीं, बल्कि मजदूरों का हक है।

AAP attacks BJP: राज्यों पर डाला गया 40 प्रतिशत आर्थिक बोझ
धालीवाल ने बताया कि पहले मनरेगा की पूरी फंडिंग केंद्र सरकार करती थी, लेकिन अब इसे 60:40 के अनुपात में कर दिया गया है। यानी 60 प्रतिशत पैसा केंद्र देगा और 40 प्रतिशत राज्यों को देना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्यों की जीएसटी पहले ही केंद्र के पास जाती है, तो राज्य यह अतिरिक्त पैसा कहां से लाएंगे।

MNREGA News: कृषि सीजन में काम बंद होने से मजदूर परेशान
आप नेता ने चिंता जताई कि नई नीति के तहत बुआई और कटाई के समय मनरेगा का काम बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों के पास अपनी जमीन तक नहीं है, वे इन महीनों में अपना और अपने परिवार का पेट कैसे भरेंगे। पहले 100 दिन काम की गारंटी थी, अब वह भी कमजोर होती दिख रही है।
Kuldeep Singh Dhaliwal News: पंचायतों और ग्रामीण विकास पर असर
धालीवाल ने कहा कि इन बदलावों से ग्राम पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों के अधिकार भी सीमित हो जाएंगे। पहले मनरेगा के जरिए गांवों में विकास कार्य होते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया बाधित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के बाद केंद्र ने मदद की घोषणा तो की, लेकिन पैसा जारी नहीं किया। ग्रामीण विकास से जुड़े कई फंड भी रोके गए हैं, जिससे राज्यों को भारी परेशानी हो रही है।

आम आदमी पार्टी के संघर्ष का ऐलान
अंत में कुलदीप सिंह धालीवाल ने साफ कहा कि अगर केंद्र सरकार ने मनरेगा में किए गए ये बदलाव वापस नहीं लिए, तो आम आदमी पार्टी मजदूरों के हक में बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी गरीबों और मजदूरों के रोजगार की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
यह भी पढ़ें: नए साल पर किसानों को मिल सकती है बड़ी रकम! केंद्र सरकार 22वीं किस्त में दे सकती है ये सौगात






















