चलती बाइक में भयंकर धमाका…. ब्लास्ट में उड़े चिथड़े, युवक की मौके पर मौत, सीहोर में विस्फोटक ले जा रहा था

Summary :

Sehore Bike Blast:राजधानी भोपाल से सटे शहर सीहोर जिले से एक गंभीर और संदिग्ध घटना सामने आई है। यहां बाइक से जा रहे एक युवक के पास अचानक से जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मोके पर मौत हो गई। धमाका इतना खतरनाक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आस-पास इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। Madhya Pradesh News: बाइक पर डेटोनेटर लेकर जा रहा…

Sehore Bike Blast:राजधानी भोपाल से सटे शहर सीहोर जिले से एक गंभीर और संदिग्ध घटना सामने आई है। यहां बाइक से जा रहे एक युवक के पास अचानक से जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे उसकी मोके पर मौत हो गई। धमाका इतना खतरनाक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आस-पास इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए।

Madhya Pradesh News: बाइक पर डेटोनेटर लेकर जा रहा था

Sehore Bike Blast
Madhya Pradesh News (Image- Social Media)

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुखराम बरेला (30) के रूप में हुई है, जो रविवार को रामनगर की ओर जा रहा था। वह कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था। वह अपने साथ बड़ी मात्रा में डेटोनेटर लेकर जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि वह रोजाना इसी रास्ते से विस्फोटक लेकर कुओं में ब्लास्टिंग करने जाता था। इसी दौरान उसकी बाइक पर रखा विस्फोटक अचानक सक्रिय हो गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

MP Blast In Moving Bike Man Died: इलाके में दहशत

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीण मौके पर वहां पहुंचे और क्षतिग्रस्त बाइक व पास में पड़े घायल युवक को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

विस्फोटक सामग्री होने की आशंका

Sehore Bike Blast
Sehore Bike Blast (Image- Social Media)

थाने के एएसआई मनोज गोस्वामी ने बताया कि शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका है, लेकिन विस्फोटक के प्रकार की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और उपयोग को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता…’ BJP पार्षद के पति पर रेप का आरोप, पीड़िता को धमकी देने का वीडियो हुआ वायरल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।