Madhya Pradesh Satna Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बीजेपी पार्षद के पति पर चाकू की नोक पर एक महिला का रेप करने, उसका वीडियो बनाने और बाद में उसे ब्लैकमेल करके बार-बार यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरपी खुलेआम महिला को अपशब्द कह रहा है और अपनी धौंस जमा रहा है । पीड़िता की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
BJP councillor Viral Video: पीड़िता को धमकी देते हुए नजर आया आरोपी
आपको बता दें कि इस शख्स की पहचान अशोक सिंह के रूप में हुई है, जो रामपुर बघेलान नगर परिषद में एक बीजेपी पार्षद के पति हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर पुलिस अधिकारी को गाली देते और पीड़िता को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि आरोपी कह रहा है कि मेरा क्या होगा? कुछ नहीं होगा। जहां चाहो शिकायत करो, मेरा कुछ नहीं होगा। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में महिला कि रट हुए और शिकायत दर्ज करने की बात को सुना जा सकता है।
बीजेपी पार्षद के पति पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, शिकायत बाद देखिए आरोपी ने क्या कहा? pic.twitter.com/MUlZ4s8fDk
— Abhinav Tripathi🇮🇳 (@abhinavthink) December 28, 2025
BJP Councillor Threaten Woman: चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया
महिला ने 22 दिसंबर को सतना के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। इसमें उसने बताया कि यह घटना 6 महीने पहले हुई थी। उसने अपनी जान और परिवार को खतरे की धमकियों के कारण चुप्पी साधी थी।
शिकायत के मुताबिक, बीजेपी पार्षद का पति अशोक सिंह उसके घर के अंदर घुसा और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना का आपत्तिजनक वीडियो अपने फ़ोन में रिकॉर्ड भी किया। इसके साथ ही उसने कहा कि अगर इस बात का खुलासा हुआ, तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
Satna Crime News: आरोपी ने छेड़छाड़ की और धमकी दी

महिला ने आरोप लगाया कि 20 दिसंबर को आरोपी अशोक सिंह ने उसे फिर से संपर्क किया, छेड़छाड़ की और धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा और सार्वजनिक रूप से अपमानित करेगा। महिला ने कहा कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसे पहले जिले से निष्कासित किया गया था, जिससे उसे खुलेआम धमकाने का हौसला मिला।
पीड़िता ने लगाए ये आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अशोक सिंह अक्सर उसकी दुकान पर आता है, गालियां देता है और बार-बार धमकियां देता है, जिससे वह दहशत में है। उसने कहा कि पांच दिन पहले पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने चेतावनी दी कि अगर उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान हुआ, तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




