Drishyam 3 Akshaye khanna Exit: Ajay Devgn और Tabbu की सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी Drishyam का तीसरा पार्ट रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज़ देखने को मिल रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
Drishyam 3 Controversy: Akshaye Khanna के बाहर होने की चर्चा

Drishyam 2 में Akshaye Khanna ने आईजी तरुण अहलावत के किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस को हैरान कर दिया था। उनका शांत लेकिन चालाक अंदाज फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक रहा। हालांकि, अब खबरें सामने आ रही हैं कि अक्षय खन्ना ‘Drishyam 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि लोग उनके किरदार की आगे की कहानी देखने के लिए काफी उत्साहित थे।
The Family Man के इस एक्टर की एंट्री से आएगा नया मोड़

रिपोर्टस के मुताबिक, अब Akshaye Khanna की जगह ‘The Family Man’ और ‘Paatal Lok’ फेम Jaideep Ahlawat इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि जयदीप अहलावत जनवरी 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह पहली बार होगा जब वह अजय देवगन और तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। जयदीप अहलावत अपनी इंटेंस एक्टिंग और मजबूत किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ में उनकी मौजूदगी कहानी को एक नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट दे सकती है।
बता दें, ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट 2022 में सिनेमाघरों में आया। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला। अजय देवगन का विजय सलगांवकर वाला किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। जिसके बाद से अब तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं।
रिलीज डेट और स्टारकास्ट

Ajay Devgn ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ का टीजर शेयर किया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया गया। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन एक बार फिर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
हालांकि, Jaideep Ahlawat की एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि ‘दृश्यम 3’ अब तक की सबसे सस्पेंस भरी और शॉकिंग फिल्म साबित हो सकती है।
Also Read: AP Dhillon ने Veer Pahariya की Girlfriend को कहा I Love You, फिर सबके सामने किया Kiss!


Download Android App
Download iOS App



