Tara Sutaria AP Dhillon: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें, बीती रात मुंबई में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का लाइव कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज किया गया , जहां तारा न सिर्फ दर्शकों के बीच मौजूद थीं, बल्कि स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ झूमती भी नजर आईं। यहीं वजह यही अब कॉन्सर्ट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के रिएक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया है। लेकिन कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा क्या हुआ चलिए जानते है।
AP Dhillon and Tara Sutaria: एपी ढिल्लों ने तारा को किया Kiss

मुंबई में हुए इस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं। शो के दौरान एपी ढिल्लों ने तारा को खास अंदाज में स्टेज पर बुलाया। ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रहीं तारा जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं, एपी ढिल्लों ने उनका ज़ोरदार वेलकम किया। इतना ही नहीं लाइव कॉन्सर्ट के बीच दोनों को गले लगते हुए और एपी को तारा के गाल पर किस करते हुए भी देखा गया। इसके बाद दोनों ने सुपरहिट गाने एक्सक्यूज़ पर साथ में डांस किया, जिसे देखकर फैंस काफी भी एक्साइटेड नजर आए।
Veer Pahariya Tara Sutaria: वीर पहाड़िया रिएक्शन

हालांकि, इस पूरे मोमेंट के दौरान भीड़ में खड़े वीर पहाड़िया का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ तारा और एपी ढिल्लों स्टेज पर डांस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वीर उन्हें लगातार देखते नजर आ रहे हैं। कुछ पलों में वीर एपी ढिल्लों के गानों पर लिप-सिंक करते दिखाई देते हैं, तो कुछ मौकों पर उनके चेहरे पर हल्की सी टेंशन भी साफ नज़र आई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स वीर के इस रिएक्शन को लेकर तरह-तरह कमेंट्स देखने को मिल रहे है।
Tara Sutaria AP Dhillon: तारा और एपी की केमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग वीर के रिएक्शन को बेहद क्यूट बता रहे हैं, तो कुछ इसे उनके लिए अनकंफर्टेबल सीटूशन बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि स्टेज पर हुआ यह मोमेंट पूरी तरह प्रोफेशनल था, जबकि कुछ इसे तारा और एपी की शानदार केमिस्ट्री से जोड़कर देख रहे हैं।
View this post on Instagram
यह पहली बार नहीं है जब तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में उनके साथ स्टेज शेयर करती नजर आई हों। इससे पहले भी तारा पुणे में ऑर्गनाइज्ड एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने सिंगर के साथ स्टेज पर डांस किया था। उस दौरान भी वीर पहाड़िया उनके साथ मौजूद थे। बता दें कि तारा और एपी ढिल्लों इससे पहले म्यूजिक वीडियो ‘एक्सक्यूजेज’ में साथ काम कर चुके हैं। इस गाने में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह ट्रैक सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा।
कैसे हुआ तारा और वीर की मुलाकात

वहीं अगर तारा सुतारिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने इसी साल वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया था। तारा ने सोशल मीडिया पर वीर के साथ कुछ फोटोज भी शेयर की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई थीं। इसके अलावा वीर पहाड़िया ने भी एक इंटरव्यू में तारा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि पहली मुलाकात में ही वह तारा को दिल दे बैठे थे और धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता चला गया।

फिलहाल तारा सुतारिया अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जुड़ा यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और फैंस इस पर जमकर रियेक्ट कर रहे है।
ये भी पढ़ें: कौन है वो Mystery Girl जिसने तोड़ा Amaal Mallik का दिल, खुद को बताया Single


Download Android App
Download iOS App




