सरकारी स्कूलों के होनहारों को सुनहरा मौका, पंजाब सरकार ने फ्री में कराई 1700+ छात्रों को IIT–NIT–AIIMS की तैयारी!

Punjab News

Punjab News: पंजाब सरकार की पंजाब अकादमिक कोचिंग फॉर एक्सीलेंस (PACE) योजना के तहत आज यानी 2 जनवरी को सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों के लिए विंटर रेज़िडेंशियल कोचिंग कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों के माध्यम से 1700 से अधिक विद्यार्थियों को IIT, NIT और AIIMS जैसी देश की शीर्ष संस्थाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी करवाई गई।

पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह कोचिंग तीन आवासीय केंद्रों, बठिंडा, लुधियाना और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में आयोजित की गई। जिसमें बठिंडा से 601 विद्यार्थी, लुधियाना से 573 विद्यार्थी और मोहाली से 554 विद्यार्थी शामिल हुए। कुल मिलाकर 1728 छात्रों ने इन कैंपों में भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल रहीं।

Punjab News (Image- Social Media)

Punjab News (Image- Social Media)

Punjab News: समान अवसर देने की सरकार की पहल

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें हर विद्यार्थी को उसकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र भी देश की सबसे बड़ी संस्थाओं में पढ़ सकें।

Punjab News Today: पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया

विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से किया गया। इसमें मॉक टेस्ट, विषयों की समझ, पढ़ाई में निरंतरता और शिक्षकों की सिफारिशों को आधार बनाया गया। समावेशी दृष्टिकोण अपनाते हुए हर केंद्र में 20 प्रतिशत सीटें सामान्य सरकारी स्कूलों और ड्रॉप-ईयर विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखी गईं।

नामी कोचिंग संस्थानों का सहयोग

इन कैंपों में फिजिक्सवाला, विद्या मंदिर और अवंती फेलोज़ जैसी प्रसिद्ध कोचिंग संस्थाओं के विशेषज्ञों ने पढ़ाया। पढ़ाई JEE और NEET के पैटर्न पर आधारित रही, जिसमें कॉन्सेप्ट क्लियरिटी और कठिन सवालों के अभ्यास पर खास ध्यान दिया गया।

पढ़ाई के साथ संपूर्ण देखभाल

विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित हॉस्टल, पौष्टिक भोजन, 24 घंटे निगरानी, मेडिकल सुविधा और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई। साथ ही डाउट-क्लियरिंग सेशन, वन-टू-वन मेंटरिंग, तनाव प्रबंधन, करियर गाइडेंस और मनोरंजक गतिविधियां भी करवाई गईं।

शानदार परिणामों की उम्मीद

शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि ये विंटर कैंप 11वीं कक्षा के छात्रों को शुरुआती तैयारी और 12वीं के छात्रों को अंतिम तैयारी में बड़ा फायदा देंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल सरकारी स्कूलों के 265 छात्रों ने JEE मेन्स, 45 ने JEE एडवांस्ड और 847 ने NEET परीक्षा पास की।

सरकारी स्कूल बन रहे हैं सफलता का मंच

इन आंकड़ों से साफ है कि अब पंजाब के सरकारी स्कूल IIT, NIT, AIIMS जैसे बड़े संस्थानों के लिए छात्रों को तैयार करने का मजबूत मंच बनते जा रहे हैं। PACE जैसे कार्यक्रम शिक्षा में गुणवत्ता, समानता और छात्र कल्याण की दिशा में पंजाब सरकार के मजबूत प्रयासों का उदाहरण हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 1.85 लाख लोगों को घर बैठे मिलीं 437 सेवाएं, मान सरकार ने खत्म किया दफ्तरों का चक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।