Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े स्कूल-स्तरीय खेल आयोजनों में से एक की शुरुआत हुई। ये खेल 6 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
Punjab News: देशभर से 1,000 से अधिक युवा खिलाड़ी लुधियाना पहुंचे
इन खेलों में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और विद्या भारती स्कूलों मिलाकर करीब 1,000 खिलाड़ी और 350 से अधिक कोच इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं।
Ludhiana News: किन खेलों की हो रही प्रतियोगिता

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस आयोजन में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
- अंडर-14 वर्ग में जूडो (लड़के और लड़कियां),
- अंडर-14 वर्ग में ताइक्वांडो (लड़के और लड़कियां),
- अंडर-19 वर्ग में गतका (लड़के और लड़कियां)
लुधियाना के कई स्थानों पर हो रहे मुकाबले
खेल प्रतियोगिताएं लुधियाना के विभिन्न स्थानों पर हो रही हैं, जिनमेंBCM आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU), लुधियाना PAU का ओपन एयर थिएटर शामिल हैं।
खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतज़ाम
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों और कोचों के लिए रहने, खाने और आवागमन की पूरी व्यवस्था की है। ठंड के मौसम को देखते हुए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए PCR टीमें तैनात हैं और सभी खेल स्थलों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
पंजाब में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। पहले चरण में गांवों और शहरों में 3,100 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, ताकि हर गांव के युवाओं को खेलने का बेहतर अवसर मिल सके।
स्पोर्ट्स नर्सरी और खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग
उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी समेत कई खेलों के लिए स्पोर्ट्स नर्सरी में बड़ी संख्या में कोच नियुक्त किए जा रहे हैं। साथ ही खिलाड़ियों की डाइट भी बेहतर की गई है, जिससे वे अच्छी ट्रेनिंग ले सकें और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Punjab’s New Sports Policy: स्पोर्ट्स पॉलिसी से बढ़े पंजाब के मेडल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब की नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों को पहले ही वित्तीय सहायता दी जाती है, जब वे एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप या ओलंपिक के लिए चयनित होते हैं। इस नीति का सकारात्मक असर पड़ा है और पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
खेलों में पंजाब फिर से बना अग्रणी राज्य
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के साथ-साथ भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी पंजाबियों के हाथ में है। हॉकी टीम में पंजाबी खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी यह साबित करती है कि पंजाब एक बार फिर खेलों के क्षेत्र में अपनी पुरानी पहचान को हासिल कर रहा है।
यह भी पढ़ें: माइनिंग सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव, अवैध खनन रोकने के लिए पंजाब सरकार की सख्त नीति






















