Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Punjab में DSP दलबीर सिंह की हत्या से मचा हड़कंप, गर्दन में फंसी मिली गोली

Summary :

पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से हाल ही में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बता दें संगरूर में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया।बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पर डीएसपी दलबीर की जालंधर के एक गांव में कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी। तब डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर भी किया था। DSP दलबीर सिंह की हत्या से पंजाब में मचा हड़कंप सड़क पर डीएसपी का मिला शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन…

पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से हाल ही में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बता दें संगरूर में तैनात डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया।बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पर डीएसपी दलबीर की जालंधर के एक गांव में कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी। तब डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर भी किया था।

  • DSP दलबीर सिंह की हत्या से पंजाब में मचा हड़कंप
  • सड़क पर डीएसपी का मिला शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में गोली लगी होने की हुई पुष्टि

आपको बता दें डीएसपी दलबीर सिंह संगरूर में तैनात थे। एडीसीपी बलविंदर सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फोन पर लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वो लाश डीएसपी दलबीर की है। उनके सिर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए। शुरूआती जांच में पुलिस इसे हादसा मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में गोली लगी होने की पुष्टि हुई।

 पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने

दरअसल, डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर उनके दोस्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को नए साल की पार्टी के बाद उन्होंने डीएसपी दलबीर सिंह को बस स्टैंड के पीछे छोड़ा था। इस दौरान उनके साथ कोई गार्ड भी नहीं था। डीएसपी के दोस्तों के बाद के बाद पुलिस बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक डीएसपी दलबीर सिंह के भाई रंजीत सिंह ने बताया कि उनको पुलिस की तरफ से उनके भाई का शव मिलने की सूचना दी गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner