Punjab News Today: बाढ़ से मरने वालों की संख्या 50 से अधिक

बाढ़ से मरने वालों की संख्या 50 से अधिक, सीएम मान से मिले गवर्नर …पढ़ें 10 सितंबर की पंजाब की 5 बड़ी खबरें

Punjab News Today

Punjab News Today: देश दुनिया से तमाम बड़ी खबरें सामने आई है। लेकिन पंजाब की बात करें तो यहां पिछले कई दिनों से बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पंजाब में एक तरफ बाढ़ ने आम जन-जीवन को प्रभावित किया है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार चल रहे हैं। पिछले दिनों से वो अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब में बुधवार, 10 सितंबर 2025 की कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में।

Punjab News Today Hindi: पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Punjab Flood: बाढ़ से कोहराम! मृतकों की संख्या 50 से अधिक

Punjab Flood
Punjab Flood

पंजाब में पिछले 24 घंटे में एक और युवक की जान गई है. जिससे मृतकों की संख्या 52 हो चुकी है। राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ से हाहकार मचा हुआ है. पानी घुसने से पंजाब के 2,097 गांव प्रभावित हुए हैं। किसानों के लाखों हेक्टेयर फसल नष्ट हुई है। 23, 206 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। बता दें कि पंजाब में 5 प्रमुख नदियां बहती हैं। जिनका नाम ब्यास, रावी, चिनाब, सतलुज और झेलम है। ये सभी नदियां हिमालय से निकलती है। भारी बारिश के कारण इन नदियों के जलस्तर बढ़ जाते हैं, जिससे प्रदेशभर में बाढ़ के हालात बनते हैं।

PM Modi Punjab Video: पीएम मोदी ने शेयर किया पंजाब दौरे का विडियो

PM Modi Punjab Video
PM Modi Punjab Video

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वहां के अधिकारियों और मंत्रियों से मीटिंग कर हालातों का जायजा लिया। दूसरी तरफ उन्होंने राहत व बचाव दलों के जवानों से मुलाक़ात की। पीएम मोदी ने पंजाब दौरे का एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पंजाब में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण। अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी संवेदनाएँ लोगों के साथ हैं।”

Kataria Meets Punjab CM: पंजाब सीएम से अस्पताल में मिले राज्यपाल कटारिया

Kataria Meets Punjab CM
Kataria Meets Punjab CM

पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। वो मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार दिख रही है। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने सीएम मान से बोले कि पीएम मोदी पंजाब आए थे, उन्होंने दो बार आपका हाल पूछा। पीएम मोदी ने कहा है कि 1600 करोड़ टोकन मनी, और मुआवजा मिलेगा।

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सितारें

Punjab Flood
Punjab Flood

पंजाब में बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड-पॉलीवुड स्टार आगे आ चुके हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक, रणदीप हुड्डा से लेकर सोनू सूद तक, दिलजीत दोसांझ से लेकर राजनीतिक हस्तियों ने मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने ₹5 करोड़ दिए; तो सलमान ने नाव भेजीं।

AAP Taunt: पीएम मोदी के राहत पैकेज पर आप विधायक का तंज

AAP Taunt
AAP Taunt

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को कम बताया है। साथ ही कहा है कि यह पंजाब का अपमान है। बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की थी। खास बात यह है कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने 20 हज़ार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की माँग की थी।

यह भी पढ़ें:Aaj Ka Mausam 10 Sep: दिल्ली में बढ़ेगी उमस, UP-राजस्थान के बरसेंगे बादल,जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।