Aaj Ka Mausam 10 Sep: जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 10 Sep: दिल्ली में बढ़ेगी उमस, UP-राजस्थान के बरसेंगे बादल,जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 3 October

Aaj Ka Mausam 10 Sep: पूरे देश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है और कई इलाकों में पानी भर गया है। हालांकि अब दिल्ली से मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी में बारिश के बाद उमस लोगों के परेशान कर रही है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। लाखों लोगों का जीवन बारिश से प्रभावित हो रहा है।  चलिए जानते हैं अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi NCR Weather

दिल्ली में फिलहाल बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3-4 दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे उमस में और भी वृद्धि हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ चुका है, फिर भी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। बीते 24 घंटों में तराई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी यूपी के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में बादल छाए रहने से उमस बनी रहेगी।

Bihar Weather

बिहार में मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक का अहसास होगा।

Bihar Weather
Bihar Weather

Rajasthan Weather

राजस्थान में मानसून अगले 4 दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार कोई नया सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है, जिससे 13 सितंबर तक अधिकांश जगहों पर मौसम सामान्य रह सकता है। जयपुर में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पंजाब में आज 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे प्रशासन सतर्क है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश होने की संभावना है।

Punjab Weather
Punjab Weather

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा नगालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Assam Visit: 13-14 सितंबर को PM मोदी का असम दौरा, 18,000 करोड़ की देंगे सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।