PM Modi Assam Visit: 13-14 सितंबर को PM मोदी का असम दौरा, 18,000 करोड़ की देंगे सौगात

Summary :

PM Modi Assam Visit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि PM मोदी 13 और 14 सितंबर को असम में 18,000 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 13 सितंबर को गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। इस दौरान एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा। PM Modi Assam Visit असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम 5:15 बजे वह भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 घंटा 15 मिनट का होगा…

PM Modi Assam Visit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि PM मोदी 13 और 14 सितंबर को असम में 18,000 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 13 सितंबर को गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे। इस दौरान एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

PM Modi Assam Visit

PM Modi Assam Visit
PM Modi Assam Visit

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम 5:15 बजे वह भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 घंटा 15 मिनट का होगा और 1200 से ज़्यादा कलाकार एक साथ 18 मिनट तक डॉ. भूपेन हजारिका के 14 गीत गाएंगे। साथ ही भारतीय रिज़र्व बैंक ने डॉ. भूपेन हजारिका की तस्वीर वाला एक सिक्का तैयार किया है और PM मोदी इसे लॉन्च करेंगे।

Inaugration in Assam: मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे

PM Modi Assam Visit
PM Modi Assam Visit

प्रधानमंत्री मोदी मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, वह ब्रह्मपुत्र नदी पर एक नए पुल की आधारशिला रखेंगे और मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, वह ब्रह्मपुत्र नदी पर एक नए पुल की आधारशिला रखेंगे। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे मंगलदोई पहुंचेंगे और वह 567 करोड़ रुपये की लागत से दारंग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम स्कूल की आधारशिला रखेंगे।

Numaligarh Refinery Visit

वह 1200 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मपुत्र नदी पर नारेंगी को कुरुवा से जोड़ने वाले एक नए पुल और 4500 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिंग रोड की भी आधारशिला रखेंगे। 14 सितंबर को वह दोपहर 2:30 बजे नुमालीगढ़ रिफाइनरी का दौरा करेंगे और 5000 करोड़ रुपये की लागत से देश की पहली बांस आधारित जैव रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे।

Assam CM Statement

PM मोदी के असम दौरे से पहले राज्य में स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। असम के मुख्यमंत्री ने बताया कि वह 7000 करोड़ रुपये की लागत वाली पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जोरहाट हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

ALSO READ: बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी और खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की अहम बैठक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।