Nepal Prisoners Escape: नेपाल की जेल से हजारों कैदी फरार, भारत में उपद्रव मचाने को तैयार! SSB ने 10 को पकड़ा

Summary :

Nepal Prisoners Escape:  नेपाल में बीते 48 घंटे में कोहराम मच गया है। GEN-G का हिंसक विरोध प्रदर्शन, सरकार का तख्तापलट और अब जेल से कैदी दीवार तोड़कर फरार हो रहे है। माना जा रहा है कि नेपाल की जेलों से लगभग हजारों की संख्या में कैदी फरार हो गए है जिससे अब भारत के बॉर्डर में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इन कैदियों में से 10 कैदी रात में भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन SSB ने इन्हें पकड़ लिया है। Nepal Jail Break: दीवार तोड़कर भागे कैदी नेपाल की कई…

Nepal Prisoners Escape:  नेपाल में बीते 48 घंटे में कोहराम मच गया है। GEN-G का हिंसक विरोध प्रदर्शन, सरकार का तख्तापलट और अब जेल से कैदी दीवार तोड़कर फरार हो रहे है। माना जा रहा है कि नेपाल की जेलों से लगभग हजारों की संख्या में कैदी फरार हो गए है जिससे अब भारत के बॉर्डर में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इन कैदियों में से 10 कैदी रात में भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन SSB ने इन्हें पकड़ लिया है।

Nepal Jail Break: दीवार तोड़कर भागे कैदी

Nepal Prisoners Escape
Nepal Prisoners Escape

नेपाल की कई जेलों से कैदी फरार होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के बीरगंज जेल का गेट खोल दिया जिससे कई कैदी जेल से भाग गए है वहीं कई कैदी दीवार तोड़कर जेल से भागने में सफल रहे है। अब सेना ने जेल को अपने कब्जे में ले लिया है  लेकिन बीरगंज  जेल से कई कैदी फरार हो गए है।

Nepal Prisoners Escape: भारत में घुसपैठ की कोशिश

नेपाल में हालात लगातार खराब होते जा रहे है। सेना ने अभी नेपाल की कमान संभाल रखी है और पूरे नेपाल में क्फर्यू लागू कर रखा है। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने जेलों से कैदियों को छुड़ाने के लिए कई प्रयास किए है जिससे पोखरा, महोतरी समेत कई जेलों से हजारों की संख्या में कैदी फरार हो गए है और अब भारत में घुसपैठ का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Border on High Alert

Border on High Alert
Border on High Alert

नेपाल में पिछले दो दिनों से हो रहे हिंसक प्रदर्शन के चलते केंद्रीय एजेंसियों ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उपद्रवी इस अशांति का फायदा उठाकर पड़ोसी भारतीय राज्यों में हिंसा भड़का सकते हैं। खुफिया जानकारी के बाद उत्तराखंड पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) सहित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर सुरक्षा उपायों को सख्त कर दिया गया है।

ALSO READ: Nepal Protest Situation: काठमांडू की उड़ानें रद्द, नेपाल यात्रा टालने की अपील, जानें पूरा अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।