‘‘गैंगस्टरां ते वार’’: ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1300 से अधिक साथी हिरासत में

Summary :

Punjab Police Operation Prahar: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम शुरू करने के साथ पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा आज ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशी गैंगस्टरों के पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई। गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है। 60 गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी ऑपरेशन…

Punjab Police Operation Prahar: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम शुरू करने के साथ पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा आज ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशी गैंगस्टरों के पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई। गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है।

60 गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी

Punjab Police Operation Prahar
Punjab Police Operation Prahar (Image- Social Media)

ऑपरेशन के पैमाने के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के हिस्से के रूप में 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में विदेश-आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों/साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की।

Foreign Based Gangsters Detained in Punjab: गैंगस्टरों के 1,314 सहयोगी हिरासत में

ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन के नतीजे साझा करते हुए विशेष डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (विशेष डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों/साथियों को हिरासत में लेकर पूरी बारीकी से जांच की जा रही है।

Punjab Police: गैंगस्टरों की रिपोर्ट करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी

नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ इस मुहिम में पंजाब पुलिस का साथ देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बस टर्मिनलों का मेगा अपग्रेड, लुधियाना, जालंधर समेत 5 जिलों में PPP मॉडल से होगा आधुनिकीकरण

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।