The 50 Reality Show: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ की आइकॉनिक कोमोलिका और बिग बॉस 6 की विजेता रह चुकी उर्वशी अब एक नए और बड़े रियलिटी शो ‘The 50’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। शो में उनकी एंट्री की पुष्टि होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
The 50 Reality Show : ‘अनुभव और इंस्टिंक्ट के साथ उतर रही हूं’- उर्वशी ढोलकिया

Urvashi Dholakia का कहना है कि वह इस शो में किसी दिखावे के साथ नहीं, बल्कि अपने जीवन के अनुभव, मजबूत सोच और खुद होने के साहस के साथ कदम रख रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब वह अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेंगी और जो महसूस करेंगी, वही करेंगी। यही आत्मविश्वास उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है।
Urvashi Dholakia The 50: क्या है ‘The 50’ रियलिटी शो? जानिए क्यों है ये सबसे अलग

‘The 50’ एक नया और अनोखा रियलिटी शो है, जिसमें 50 जाने-माने चेहरे एक साथ एक खास सेट-अप में रहते हुए चल्लेंजिंग टास्क, स्ट्रेटेजी और एलिमिनेशन का सामना करेंगे। यह शो सिर्फ ताकत या पॉपुलैरिटी का नहीं, बल्कि दिमाग, प्लानिंग और मानसिक मजबूती का खेल है।
Komolika Actress की मौजूदगी से शो में आएगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

उर्वशी ढोलकिया को उनके स्ट्रॉन्ग ओपिनियन, बेबाक अंदाज और शार्प माइंड के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि ‘The 50’ में उनकी मौजूदगी शो को और भी ज्यादा दिलचस्प बना देगी। फैंस को उम्मीद है कि वह एक बार फिर अपने खेल से सबको चौंकाएंगी।
The 50 Contestant में टीवी की ‘कोमोलिका’ क्या फिर रचेंगी इतिहास?

उर्वशी पहले ही साबित कर चुकी हैं कि वह मुश्किल हालात में भी जीत हासिल करना जानती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वह ‘The 50’ में भी वही जादू दोहरा पाएंगी या नहीं। लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से शो की टीआरपी और चर्चा दोनों बढ़ने वाली है।
Read more: Sanjay Leela Bhansali की फिल्म ‘Love & War’ अब अगले साल नहीं होगी रिलीज, जानें फिल्म का नया अपडेट…
















