Vicky Kaushal In Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी भी इस फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आपको बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये मूवी रिलीज के दिन से लेकर अभी तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. हालांकि किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.
अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म दुनियाभर में अभी तक 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और पहले पार्ट को देखने के बाद तो दर्शक अब बेसब्री से ‘धुरंधर 2 – द रिवेंज’ का इंतजार कर रहे है. लेकिन इसी बीच अब जो बड़ी जानकारी सामने आ रही है, वो वाकई में सबको हैरान कर देने वाली है.
Vicky Kaushal News: ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे विक्की कौशल

दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में विक्की कौशल की धमाकेदार एंट्री होने वाली है. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ में मेजर विहान शेरगिल के किरदार में विक्की कौशल वापसी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका शानदार कैमियो देखने को मिल सकता है. वहीं अक्षय खन्ना के भी कुछ सीन्स होंगे लेकिन वो सारे सिर्फ फ्लैशबैक सीन्स होंगे. पोर्टल से जुड़े एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट को लेकर कोई भी जानकारी डिस्क्लोज नहीं करना चाहते.
Dhurandhar 2: उरी फिल्म से एक ट्रैक होगा शामिल
View this post on Instagram
ऐसे में अब मेकर्स ने उरी फिल्म से एक ट्रैक को भी इसमें शामिल किया है, यही वजह है कि 2016 में आई इस वॉर ड्रामा से विक्की कौशल के किरदार को फिल्म में देखा जाएगा. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि विक्की कौशल और रणवीर सिंह फिल्म में आमने-सामने आएंगे या नहीं. पर इतना जरूर बताया गया है कि कैमियो के दौरान फिल्म में कुछ एक्शन सीन्स जरूर जोड़े जाएंगे.
Vicky Kaushal In Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का होगा बॉक्स ऑफिस क्लेश

‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस मूवी को मेकर्स 19 मार्च के दिन रिलीज करने जा रहे हैं. दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार दिखाई देंगे. लेकिन देखने वाली बात ये हैं कि इसी दिन साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली है, तो इस बॉक्स ऑफिस क्लेश में आखिर कौन बाजी मारेगा, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: Sanjay Leela Bhansali की फिल्म ‘Love & War’ अब अगले साल नहीं होगी रिलीज, जानें फिल्म का नया अपडेट


Download Android App
Download iOS App




