Punjab School Holidays: पिछले कई दिनों से देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में अधिक सर्दी के कारण लोगों का हाल बेहाल हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में लगातार जारी ठंड और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को लेकर एक अहम फैसला किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों के समय और विंटर वेकेशन से जुड़े नियमों को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया है। यह फैसला पहले जारी आदेशों को देखते हुए लिया गया है।
Punjab Winter Holidays 2026: जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार किया जा रहा है। यह आदेश केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है पिछले आदेश में जिन स्कूल टाइमिंग और विंटर वेकेशन से संबंधित निर्देश दिए गए थे, वही पूरी तरह लागू रहेंगे। यानी स्कूलों के समय में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि पहले से तय नियम ही अब 17 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे।
Punjab School Holidays Extended: क्या 10वीं-12वीं की क्लास खुली रहेंगी या नहीं?
पिछले आदेश में कहा गया था कि आठवीं तक और नान बोर्ड कक्षाएं 9वीं व 11वीं की पढ़ाई फिलहाल फिजिकल मोड में नहीं होगी। 10वीं, 12वीं की बोर्ड कक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। स्कूल इन कक्षाओं के लिए सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन करें और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
आदेश की प्रति निदेशक स्कूल शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन को जानकारी के लिए भेजी गई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रमुखों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Punjab News Today: किन कारणों से बढ़ाई गई विंटर वेकेशन?
शिक्षा विभाग का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि अत्यधिक ठंड के कारण छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। हर साल सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ने पर स्कूलों के समय और छुट्टियों में बदलाव किया जाता है। इस बार भी मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा सके।


Download Android App
Download iOS App







