पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर का कहर जारी है। पंजाब (Punjab) में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है।बता दें कई जगह घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही।
- कड़ाके की ठंड के बीच पाले ने बढ़ाई परेशानी
- पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया
- चार दिन कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का रेड अलर्ट
आपको बता दें पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बीच पाले ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक शीतलहर के चलते पंजाब में कुछ जगहों पर पाला पड़ा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को पंजाब में 3.6 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया
पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 14 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। हालांकि, पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 10.0, लुधियाना का 13.0, बठिंडा का 10.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 13.1, गुरदासपुर का 9.0, फरीदकोट का 12.6, फिरोजपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के लोगों को अभी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को रेड व अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इससे साफ है कि पंजाब को फिलहाल घने कोहरे, शीतलहर व कोल्ड डे की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।


Download Android App
Download iOS App





