लुधियाना-होशियारपुर : वैसे तो पंजाब के गबरू और मुटियारों के अजीबों गरीब शौक के साथ-साथ रहन-सहन का स्टाइल डैशिग है उसी प्रवृति के चलते यहां के लोग अपने शादी उत्सव के पलों को यादगार बनाने के लिए कई प्रकार के तरीके करते रहते है। यहां कई बार दुल्हा आसमान से हैलीकैप्टर लेकर जमीन पर दुल्हन को बयाहने आते है तो कोई पुरानी सभ्यता बैलगाड़ी का उपयोग करके यादगार पलों को ज़िंदगी भर अपने ज़हन में कैद कर लेता है।
अब ऐसा ही मामला खेत-खलिहान से भरपूर इलाके होशियारपुर में उस वक्त देखने को मिला जब एनआरआई इंगलैंड निवासी नौजवान मनदीप सिंह ने शादी के उपरांत अपनी रिसेप्शन दावत में ट्रेक्टर से नवब्याहता को लेकर पैलेस में पहुंचा, जिसे राह चलते राहगिरियों ने हैरानी से देखा।
दूल्हे मनदीप सिंह की शादी होशियारपुर के ही कस्बा हरियाणा भुगा की प्रभजीत कौर के साथ हुई थी तो दोनों ने अपनी इच्छा के मुताबिक हसीन पलों को सजाने के लिए महंगी कारों को त्यागकर ट्रेक्टर पर आने का निर्णय लिया। गांव पटटी होशियारपुर से 15 कि.मी. दूर पड़ता है और आते-जाते बिन बुलाए लोगों ने भी नवब्याहता जोड़ी को जुग-जुग जीओ, दूधों नहाओं पुतो पलों के आर्शीवादों से नवाज दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



